वाराणसी

Solar Panel at Varanasi FOB: फुट ओवरब्रिज पर लगेंगे 300 सोलर पैनल, 100 किलोवाट बिजली का होगा उत्पादन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 07:38 PM IST

Varanasi News: वाराणसी में अब सोलर पैनल से फुट ओवरब्रिज रोशन होंगे। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने अपनी तैयारी कर ली है। वाराणसी कैंट स्टेशन से शुरुआत की जा रही है। इससे रेलवे को हर महीने बिजली बिल के रूप में हजारों रुपए की बचत होगी। यहां जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें।

Image

वाराणसी कैंट स्टेशन, जहां के एफओबी पर लगेंगे सोलर पैनल

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • वाराणसी कैंट स्टेशन के तीन नंबर एफओबी पर लगाए जाएंगे 300 सोलर पैनल
  • रेलवे ने बिजली की खपत एवं खर्च बचाने के लिए लिया है निर्णय
  • नोएडा से मंगवाए गए हैं सोलर पैनल


Varanasi Cantt Station Fob: वाराणसी कैंट स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज (एफओबी) तीन नंबर पर 300 सोलर पैनल लगेंगे। इसके माध्यम से 100 किलोवाट बिजली उत्पादित की जाएगी। रेलवे प्रशासन द्वारा ही इस बिजली का उपयोग किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने बिजली की खपत एवं खर्च बचाने के लिए फुट ओवरब्रिज पर सोलर पैनल लगाने का निर्णय लिया है।

रेलवे की ओर से नोएडा से सोलर पैनल मंगवाए गए हैं। कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से लेकर छह नंबर के बीच सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां चल रहीं हैं। इस बारे में कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित का कहना है कि सोलर पैनल से जितनी भी बिजली उत्पादित होगी, उससे स्टेशन परिसर को रोशन किया जाएगा।

आंतरिक सर्किट से पहुंचाई जाएगी बिजली

सोलर पैनल से उत्पादित बिजली के वितरण के लिए आंतरिक सर्किट बनाए गए हैं। इन सर्किट के माध्यम से अलग-अलग प्वाइंट तक बिजली पहुंचाई जानी है। फिलहाल पावर ग्रिड को बिजली देने की कोई योजना नहीं बनाई गई है। बता दें कैंट स्टेशन से पहले से ही सोलर पैनल लगे हुए हैं। इन सोलर पैनल से 1.65 मेगावाट बिजली उत्पादित की जानी है। वर्तमान में यार्ड रिमॉडलिंग का काम जारी है। इस वजह से .65 मेगावाट बिजली ही उत्पादित हो रही है। यार्ड रिमॉडलिंग का काम पूरा हो जाने के बाद सोलर पैनल पूरी क्षमता के साथ काम करेगा। फिर 1.65 मेगावाट बिजली मिलने लगेगी।

अन्य प्लेटफॉर्म पर भी लगाए जाएंगे सोलर पैनल

इस बारे में कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक गौरव दीक्षित का कहना है कि तीन नंबर फुट ओवरब्रिज पर 300 सोलर पैनल लगाए जाने हैं। इसके अलावा अन्य प्लेटफॉर्म पर भी निकटतम भविष्य में सोलर पैनल लगवाने की योजना है। ताकि स्टेशन परिसर का सभी काम सोलर पैनल से उत्पादित बिजली से ही हो जाए।

कैंट स्टेशन से छावनी के रास्ते बन रहा एफओबी

तीसरा नंबर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कैंट स्टेशन से छावनी के रास्ते बनाया जा रहा है। जून तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। पूर्व का एक फुट ओवरब्रिज छावनी क्षेत्र से जुड़ा है। वहीं, दूसरा फुट ओवरब्रिज प्लेटफॉर्म नंबर एक से नौ तक है। तीसरे फुट ओवरब्रिज के चालू होने से यात्रियों को स्टेशन के दोनों एंट्री गेट से आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article