शहर

उत्तराखंड में बारिश से तबाही, आज भी Red Alert जारी; जानें मौसम का IMD अपडेट

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में जमकर मॉनसून की बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के अंदर कई इलाकों में तेज बारिश ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में आज भी रेड अलर्ट तो कहीं कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है-

Image

उत्तराखंड का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तराखंड में होगी भारी बारिश
  • IMD का Red Alert जारी
  • भारी बारिश घरों में घुसा पानी

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अलग-अलग जगहों में बरसात का दौर जारी है, जिसे लेकर आज भी जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, टिहरी, उधमसिह नगर, नैनीताल, पौड़ी और उत्तराकाशी के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं सबसे ज्यादा बारिश हरिद्वार में दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार 23 जुलाई को ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। वहीं कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश भी होने के आसार हैं। जिसे देखते हुए विभाग ने राज्य के 9 जिलों में ऑरेज अलर्ट जारी किया है, जबकि चार दिनों के लिए यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौस विभाग केंद्र के जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार 23 जुलाई को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ ही कुछ मैदानी इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी में भी तेज बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

उत्तराखंड में भारी बारिश होने की वजह से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे और गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जगह-जगह पत्थर और मलवा गिर रहा है, जिससे जान का खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही निचले इलाकों में भी हालात काफी खराब हैं। मौसम विभाग केंद्र ने भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसे देखते हुए देहरादून और पिथौरागढ़ में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखा जाएगा।

कैसा रहा 22 जुलाई का मौसम

सोमवार 22 जुलाई को देहरादून में तेज बारिश हुई। जिस कारण सड़के जलमग्न हो गई हैं। लोगों के घरों तक पानी भर आया है,जिस वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त और मुश्किल हो गया है। घरों में बारिश के पानी घुसने से लोगों की संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ है।

सड़क और हाईवे दोनों बंद

23 से 24 जुलाई को भी ऐसी स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही विभाग ने लोगों से 23 जुलाई की सुबह काफी सतर्कता बरतने की अपील की है। अल्मोड़ा की 4 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। राज्य के कई हिस्सों में पहले से ही बारिश की वजह से भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने से सड़क और हाईवे दोनों बंद रखे गए हैं।

इस कारण होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश का कारण पश्चिम विक्षोम अपनी धुरी के साथ समुद्र तल से 5.8km ऊपर की चल रहा है। इसके साथ ही राजस्थान पर साक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है,जो समुद्र तल से 1.5km ऊपर तक फैला हुआ है। इसके हिमालयी एरिया की तरह जाने की आशंका है। इस कारण उत्तराखंड में कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर बना रह सकता है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!