पटना

बिहार में रूठा मॉनसून! अच्छी बारिश के इंतजार में बीता सावन का पहला दिन, जानें कब झूमकर बरसेंगे बदरा

आज का मौसम बिहार, 23 July 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार के कई जिलों में आज बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भा बारिश ने लोगों को मायूस किया। अभी भी यहां अच्छी बारिश का इंतजार है।

Image

बिहार में आज मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में अभी भी कमजोर मॉनसून
  • बिहार में अब तक हुई 302.5 मिमी बारिश
  • 24 और 25 जुलाई को भी बारिश के आसार

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मॉनसून का मिजाज रूठा हुआ महसूस हो रहा है। यहां बीते कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं हुई है। जुलाई का आधे से ज्यादा महीना बीत चुका है, लेकिन अभी भी यहां के लोग अच्छी बारिश के इंतजार में हैं। यहां बादल तो छा रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे। सोमवार को सावन के पहले दिन भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा। पटना समेत कई जिलों में बादल छाए हुए दिखे, लेकिन बारिश नहीं हुई। आज भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है, इस दौरान बिजली गिरने और बादल गरजने की भी संभावना है।

इन जिलों में बारिश के आसार

पटना में मंगलवार की सुबह ठंडी हवा के झोंकों के साथ हुई। लेकिन अभी भी यहां उमस बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार आज अरवल और जहानाबाद में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पटना, गया, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, रोहतास, मुंगेर, भभुआ, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई और औरंगाबाद में बारिश और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट है। इन जिलों में 24 और 25 जुलाई को भी बारिश होने के आसार हैं।

मॉनसून की सक्रियता अभी भी कमजोर

बिहार में मॉनसून की सक्रियता अभी भी कमजोर बनी हुई है। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में इसमें सुधार हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं दक्षिण बिहार के एक दो भागों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। 21 जुलाई को बिहार में सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। प्रदेश में अब तक सिर्फ 302.5 मिमी बारिश हुई, जबकि यहां 405.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!