शहर

Uttarakhand Weather: बर्फ की चादर से ढके गंगोत्री-यमुनोत्री, इन जिलों में जारी बारिश और बर्फबारी, देखें वीडियो

Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड के कई जिलों में आज बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। गंगोत्री और यमनोत्री धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी है, वहीं उत्तरकाशी में भी बारिश हो रही है।

Image

उत्तरकाशी में बर्फबारी

Uttarakhand Weather Forecast: आज मार्च का दूसरा दिन है, लेकिन अभी ठंड के दिन खत्म नहीं हुए हैं। मार्च की शुरुआत होते ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आज पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं कई मैदानी इलाकों में बारिश भी देखने को मिल रही है। उत्तराकाशी में बीती रात से बारिश जारी है। वहीं गंगोत्री और यमनोत्री में भी बर्फबारी हो रही है। यहां बर्फ की मोटी चादर देखने को मिल रही है, लगातार हो रही बर्फबारी के चलते गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्शी टॉप के बाद से बंद है।

बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते मार्च के महीने में भी ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को कई जिलों में भारी बर्फबारी होने की चेतावनी दी थी। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। वहीं उत्तराखंड के अन्य जिलों जैसे देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और नैनीताल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था। बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। जिसके चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड का एहसास हो सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदला मौसम

मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से आया है। जिसके चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल रही है, वहीं निचले इलाकों में बारिश हो रही है। भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री में ठंड में भी इजाफा हुआ है। इसके अलावा बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article