शहर

उत्तराखंड में आज भी बारिश का Alert, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल; जानें अगले 3 दिनों का मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर पर्वतीय इलाकों में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है। आइए जानें कैसा रहेगा आज का मौसम-

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Uttarakhand Weather: इन दिनों उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों पर जहां लगातार बारिश से लोगों को राहत मिली है। वहीं मैदानी इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। हालांकि, यहां बादल तो छाए रहते हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। वहीं पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड के पिथौरागढ़, देहरादून, अल्मोडा, पौड़ी, टिहरी और नैनीताल के अधिकांश जिले में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही विभाग ने 8 जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 5 अगस्त को राज्य के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश होगी, जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। वहीं 6 अगस्त मंगलवार को चंपावत और बागेश्वर में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 7 अगस्त को देहरादून, नैनीताल,चंपावत, बागेश्वर में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार 5 अगस्त को उत्तराखंड के देहरादून, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही टिहरी, नैनीताल, और चंपावत में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिसे लेकर सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा इस वीक का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में अगले चार से पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। विभाग के अनुसार उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में इस दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में 7 अगस्त तक कहीं-कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जिसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article