UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। लगभग पूरे प्रदेश में रविवार की सुबह से ही तेज पुरवाई झोंके चले। जिससे मौसम बदल गया। यूपी में पिछले तीन दिनों से अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे यहां मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी में दो दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 5 से 6 अगस्त के भी जोरदार बारिश होने की संभावना है। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।
अगले 24 घंटों में यहां होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पूरे यूपी में कहीं कम तो कहीं अधिक बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। जिनमें ललितपुर, झांसी, इटावा, मैनपुरी, मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ, वाराणसी, मिर्जापुर, गोरखपुर, बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, मथुरा, लखीमपुर खीरी, देवरिया, बस्ती, अयोध्या, सोनभद्र, भदोही, गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
30 जिलों में दर्ज हुई बारिश
रविवार को लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाएं चली। मौसम विभाग के अनुसार 4 अगस्त को सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। जिसकी वजह दक्षिणी यूपी और एमपी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। हवाओं के चलते कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी खबरें आईं। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन 30 जिलों में बारिश दर्ज की गई। वाराणसी में पूरे दिन में ती से चार बार बारिश देखने को मिली। वहीं ललितपुर और इटावा में झमाझम मेघ बरसे। मिर्जापुर, सोनभद्र और लखीमपुर खीरी में भी बारिश हुई।
