Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मऊ शहर में तीन कंकाल मिले हैं। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जहां रविवार को एक पोखरे के पास तीन कंकाल मिले। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मऊ के ताजोपुर गांव में एक पोखरे के पास ग्रामीणों ने कुछ अस्थियों को देखकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस के समक्ष ग्रामीणों ने जमीन में गड़े तीन नर कंकाल होने का दावा किया।
तालाब के पास मिले 3 कंकाल
मिली जानकारी के अनुसार इस बीच मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। मऊ शहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि ताजोपुर गांव के लोगों ने बताया है कि एक तालाब के पास ग्रामीणों द्वारा जमीन में गड़े कथित नर कंकाल की सूचना दी गई। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और कंकाल को निकाला जा रहा है। सीओ ने कहा कि जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि ग्रामीणों ने यहां जमीन के अंदर तीन कंकाल पाए जाने का दावा किया है।
