चण्डीगढ़

पंजाब में इंटरनेशनल ड्रग तस्करी गैंग का खुलासा, दो लोग गिरफ्तार, एक करोड़ कैश बरामद

पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। विदेश में रह रहे दो मादक पदार्थ तस्करों के दो गुर्गों को भी गिरफ्तार किया है। साथ में एक करोड़ नगदी, पैसा गिनने की एक मशीन, एक कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Image

पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • विदेश में रह रहे मादक पदार्थ तस्करों के दो गुर्गे अरेस्ट
  • कैश के साथ एक कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद
  • पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किय

Punjab News: पंजाब पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी भी बरामद की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि आरोपी विदेश में रह रहे दो मादक पदार्थ तस्करों के लिए काम कर रहे थे।

खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई

पुलिस महानिदेशक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है और उनके पास से मादक पदार्थ से जुड़ी एक करोड़ रुपये की राशि भी बरामद की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विदेश में रह रहे मादक पदार्थ तस्करों-गुरजंट सिंह भोलू और किंदरबीर सिंह उर्फ सनी दयाल के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है।’’

पैसे गिनने की मशीन भी बरामद

गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ ने संगठित अपराध गिरोह चलाने के आरोप में विदेशी आकाओं और उनके दो गुर्गों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपियों के पास से मादक पदार्थ से संबंधित 1.07 करोड़ रुपये, पैसा गिनने की एक मशीन, एक कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।’’

इनपुट- भाषा

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!