शहर

UP News: कमाल है! यूपी के हाथरस में एक ही ID से 800 से अधिक जन्म प्रमाण पत्र हुए जारी

Hathras Birth Certificates ID: एक अधिकारी ने बताया, 'इस आईडी से उत्तर प्रदेश के 780, झारखंड के 13, बिहार के 12, मध्यप्रदेश और हरियाणा के चार-चार और कर्नाटक का एक प्रमाण पत्र जारी हुआ है।'

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Hathras Birth Certificates ID: उत्तर प्रदेश के हाथरस के एक गांव में नागरिक पंजीकरण प्रणाली पोर्टल पर एक ही यूजर आईडी का इस्तेमाल करके दो साल से भी कम समय में देश के कई राज्यों में 814 व्यक्तियों के जन्म प्रमाण पत्र जारी किये जाने का मामला सामने आया है।

मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।अधिकारियों ने बताया कि हसायन विकास खंड के गांव सिंचावली सानी की आबादी लगभग 1100 है लेकिन यहां से पिछले डेढ़ साल में सीआरएस पोर्टल पर एक ही यूजर आईडी का इस्तेमाल करके करीब 814 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।

ग्राम पंचायत सिंचावली के ग्राम पंचायत अधिकारी ईश्वर चंद्र ने बताया कि उन्हें पिछली तीन अगस्त को सीआरएस पोर्टल की आईडी मिली। उन्होंने कहा, 'इस आईडी से पहले ही 814 प्रमाण पत्र जारी हो चुके हैं। आईडी से उत्तर प्रदेश के कई जिलों समेत देश के अलग-अलग राज्यों के प्रमाण पत्र जारी हुए हैं। जन्म प्रमाण पत्र में सभी का स्थान सिंचावली सानी है।'

जिलाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। मामले की जांच कर रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मंजीत सिंह ने बताया कि आईडी कहां से लीक हुई है इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'सिंचावली सानी की आईडी हाल में पंचायत सचिव को दी गई थी। यह कहां से लीक हुई इसकी जांच की जा रही है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article