शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (20 Jan 2026) UP Weather Today: यूपीवाले हो जाएं सावधान! घने कोहरे को लेकर 20 जिलों में अलर्ट, जल्द बरसेंगे बादल

उत्तर प्रदेश का मौसम (उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20 Jan 2026: उत्तर प्रदेश में ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। आज यानी 20 जनवरी को मौसम विभाग ने घने कोहरे और कम दृश्यता को लेकर चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक कोहरा और बारिश का असर रहने की संभावना है। ऐसे में आइए जानें आज के मौसम का हाल।

Image

यूपी में आज का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (20 Jan 2026): उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 20 जनवरी के मौसम को लेकर ताजा चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में घना से अत्यंत घना कोहरा छाने की आशंका है, जिससे दृश्यता बहुत कम होकर शून्य के करीब पहुंच सकती है।

यह चेतावनी सुबह 9 बजे तक प्रभावी रहेगी। वहीं, राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमा से सटे तराई क्षेत्र के जिलों में कोहरा ज्यादा घना रहेगा। पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण गलन वाली ठंड से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

इन जिलों में रहेगा येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर प्रदेश के लगभग 20 जिलों और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर और देवरिया शामिल हैं, जहां कोहरे का असर अधिक देखने को मिल सकता है।

राजधानी लखनऊ के तापमान का पूर्वानुमान

अधिकतम तापमान (°)
दिन

न्यूनतम तापमान (°)

मंगलवार2814बुधवार2812गुरुवार2711शुक्रवार2912

क्या कहना है IMD का?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 22 से 25 जनवरी के दौरान राज्य के पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश छिटपुट से लेकर कुछ स्थानों पर होने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 और 24 जनवरी को बारिश हो सकती है। वहीं 21 जनवरी तक कुछ स्थानों पर कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। 22 और 23 जनवरी को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव नहीं होने के आसार हैं।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वाहन चालकों को हाईवे पर सफर करते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करने, ओवरटेकिंग से बचने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई है। साथ ही बुजुर्गों और बच्चों को खासतौर से ठंड से बचाने की सलाह दी गई है, क्योंकि अगले 2 से 3 दिनों तक तापमान में गिरावट बनी रहने के आसार हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!