शहर

Delhi: बिजली करंट से UPSC की तैयारी करे रहे छात्र की मौत, ऐसे हुआ हादसा

मध्य दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान नीलेश राय के रूप में की गयी है।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : BCCL

दिल्ली: मध्य दिल्ली के पटेल नगर में भारी वर्षा के बाद कथित रूप से करंट लगने से सिविल सेवा परीक्षा के 26 वर्षीय एक अभ्यर्थी की मौत हो गयी । पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम हर्षवर्द्धन ने कहा कि सोमवार को दो बजकर 43 मिनट पर रणजीत नगर थाने में सूचना आयी कि पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के नजदीक पावर जिम के पास एक व्यक्ति बिजली का करंट लगने से लोहे के गेट से चिपक गया।

लोहे के गेट में आया बिजली का करंट

उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने पाया कि लोहे के गेट में बिजली का करंट आ जाने से यह व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया और सड़क पर पानी भी भरा हुआ था। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति को राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

किराये के कमरे में रहता था छात्र

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान नीलेश राय के रूप में की गयी है जो पटेल नगर में किराये के एक मकान में रहकर सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में रणजीत नगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है और फोरेंसिक टीम मौके पर भेजी गयी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article