शहर

UP Weather: यूपी में गलन वाली ठंड का प्रकोप, आज 19 जिलों में छाएगा भीषण कोहरा, IMD का अलर्ट जारी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17 December-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ने से प्रदेश में गलन भरी ठंड पड़ने लगी है। मंगलवार को यूपी का सबसे ठंडा शहर इटावा रहा। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। जिसके साथ ही ठंड भी बढ़ सकती है।

winter india

सांकेतिक फोटो (PTI)

Photo : PTI

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17 December-2025: उत्तर प्रदेश में गलन वाली ठंड पड़ने लगी है। बढ़ती ठंड और घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार से पछुआ हवाओं फिर से हने लगी हैं। जिनकी रफ्तार बढ़ने से रात के समय कंपकंपी बढ़ गई है। वहीं घने कोहरे के चलते सुबह के समय कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य के करीब दर्ज की जा रही है। जिससे सड़क से लेकर हवाई यातायात पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। आज भी यूपी के 19 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 35 से अधिक जिलों में घना कोहरे का येलो अलर्ट है। आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होने की संभावना है।

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दोनों संभागों में कहीं-कहीं घने से अत्यन्त घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, संतकबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया शामिल हैं।

यूपी में दो दिन में लुढ़केगा पारा

यूपी में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं है। IMD ने अगले दो दिन तक घने कोहरे को लेकर पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद कोहरे का प्रभाव कम होने की संभावना है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है। लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 दिनों में गिरावट होने की संभावना है। जिससे सुबह और रात के समय ठंड में और इजाफा हो सकता है।

इटावा रहा यूपी का सबसे ठंडा शहर

यूपी में मंगलवार को आगरा, प्रयागराज, बरेली, अयोध्या, अलीगढ़ और गोरखपुर में घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण सुबह के समय दृश्यता सून्य दर्ज की गई। इसके अलावा कई अन्य इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। सबसे कम तापमान इटावा में 7.2 डिग्री सेलस्यिस रहा। इसके अलावा अयोध्या, खीरी और बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय लोगों को सर्दी ने परेशान किया। लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। हालांकि कुछ जगहों पर देर से धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना है। जिससे तापमान में और गिरावट हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
Pooja Kumari author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article