शहर

UP Ka Mausam Aaj Kal: 3 दिन बारिश का पूर्वानुमान; शीतलहर-भीषण कोहरे का डबल अटैक, VVIP ट्रेनें-फ्लाइट्स रहेंगी लेट

UP Ka Mausam Aaj Kal Shaniwar 17 January 2026: उत्तर प्रदेश में पहाड़ों की ओर बहकर आ रहीं बर्फीली हवाओं के कारण अगले 4 से 5 दिन तक अधिकांश जिलों में शीतलहर और कोल्ड डे की संभावना जताई गई है। हालांकि, एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी अगले 3 दिन मौसम को प्रभावित करेगा, जिससे कई स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। आईएमडी की मानें तो शनिवार को सीजन का सबसे घना कोहरा दर्ज किया गया, जिससे विजिबिलिटी गिरने से कई वीवीआईपी और एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चल रही हैं और सड़क हादसों में इजाफा होने की खबर है। गलन और खराब मौसम के कारण कई जिलों में कक्षा 8वीं तक के सरकारी स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया गया है।

UP Me Aaj Ka Mausam

यूपी मौसम आज

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर प्रदेश में शीतलहर (Coldwave) और कोहरे (Fog) के कारण कड़ाके की ठंड का एहसास बढ़ता जा रहा है। बुधवार से दिनभर बह रहीं तेज सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, पिछले 5 दिनों से सुबह 8 बजे के बाद सूर्य के दर्शन हो रहे थे, जिससे दिन भर गुनगुनी धूप से इंसानों के साथ जानवरों को काफी राहत मिल रही थी, लेकिन शुक्रवार की देर शाम से राज्य के अधिकांश जिलों में कोहरे की मोटी चादर देखने को मिलने लगी, जिसका सिलसिला शनिवार सुबह तक जारी है। कुहासे के कारण सड़क मार्गों पर विजिबिलिटी बेहद कम रहने से कई सड़क हादसे होने की खबर है। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे लोगों को गलन वाली सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) का मानना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी से प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले 4 से 5 दिन तक कोल्ड डे (Severe Cold) जैसी स्थिति रहेगी।

आईएमडी के मुताबिक, 18 से 20 जनवरी के बीच राज्य के पश्चिमी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से बादलों की आवाजाही हो सकती है और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या बारिश मौसम को प्रभावित कर सकती है। खासकर, 19 जनवरी को बादल पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर शिफ्ट होंगे, जिससे बूंदाबांदी और बारिश की संभावना बन सकती है। अगर, बारिश होती है तो सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन मौसम साफ होने के बाद तापमान फिर से गिर सकता है।

जिले का नामअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
लखनऊ20 डिग्री सेल्सियस7 डिग्री सेल्सियस
कानपुर21 डिग्री सेल्सियस7 डिग्री सेल्सियस
झांसी22 डिग्री सेल्सियस7 डिग्री सेल्सियस
बांदा22 डिग्री सेल्सियस7 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज21 डिग्री सेल्सियस7 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी21 डिग्री सेल्सियस8 डिग्री सेल्सियस
गोरखपुर20 डिग्री सेल्सियस7 डिग्री सेल्सियस
नोएडा20 डिग्री सेल्सियस6 डिग्री सेल्सियस
आगरा21 डिग्री सेल्सियस6 डिग्री सेल्सियस
अलीगढ़20 डिग्री सेल्सियस5 डिग्री सेल्सियस

यूपी में आज कोहरा

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कानपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, बहराइच, महाराजगंज, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में घने से अति घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे दृश्यता शून्य या 10 मीटर से भी कम रह सकती है, जिसके कारण सड़कों पर यातायात काफी धीमा होगा और कई मुख्य ट्रेनें वंदे भारत भी अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से चलेंगी। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक सीजन का सबसे घना कोहरा दर्ज किया गया। कई जिलों में कोहरे के कारण बारिश जैसे हालात हैं और धरती गीली हो गई है।

कोहरे के कारण हादसों की कई खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फतेहपुर, मैनपुरी समेत करीब 5 से 6 जिलों में 30 से अधिक वाहन टकराने से 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। विजिबिलिटी गिरने से अमौसी और कानपुर हवाई अड्डों से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं या विलंब से उड़ रही हैं।

यूपी का न्यूनतम तापमान

अगर बात न्यूनतम तापमान की करें तो पिछले 24 से अगले 24 घंटे तक कानपुर, आजमगढ़, हरदोई सबसे ठंडे जिले के तौर पर रिकॉर्ड किए जाएंगे, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। सर्दी में इजाफा और खराब मौसम को भांपते हुए नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बरेली, मेरठ, सहारनपुर, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल और प्रयागराज में 8वीं तक के सभी सरकारी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की गई है। हालांलि, 9 से 12 तक की क्लासेस हाइब्रिड मोड पर संचालित रहेंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article