शहर

UP Weather: यूपी में अजब मौसम का खेल, सुबह धुंध-दिन में तेज धूप; अब बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12 March 2026: यूपी में इन दिनों मौसम का अजीब मिजाज देखने को मिल रहा है। बुधवार को सुबह के समय कई शहरों में धुंध छाई रही। जिसके बाद दिन में तेज धूप निकल आई और दिनभर तेज गर्मी का एहसास हुआ। जिससे अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। दो दिन बाद यूपी में बारिश का भी अलर्ट है।

Image

आज यूपी का मौसम (AI Image)

यूपी में आज का मौसम (12 March 2026): उत्तर प्रदेश में अजब-गजब मौसम देखने को मिल रहा है। बीते दिन सुबह के समय कई शहरों में अचानक धुंध और मोटी परत छा गई। जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। कई जगहों पर धूप लगभग गायब ही हो गई। लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, आगरा समेत कई शहरों में धुंध देखने को मिली। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो गया और दिन में तेज धूप भी निकल आई। फिलहाल यूपी में तेज गर्मी पड़ रही है और तापमान भी 38 डिग्री के पार पहुंच चुका है। लेकिन जल्द ही राज्य में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी में आज मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। प्रदेश में फिलहाल कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। जिस कारण दो दिन तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है। इस दौरान मौसम साफ रहने के कारण दिनभर तेज धूप निकली रहेगी। जिस कारण सामान्य से अधिक गर्मी परेशान कर सकती है। हालांकि दो दिन बाद मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है।

यूपी में कब होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। जिसके कारण यूपी के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से 15 ओर 16 मार्च को राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। बारिश के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले 3 दिनों में यूपी के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।

लखनऊ में आज का हाल

लखनऊ में आज मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं प्रयागराज, कानपुर, आगरा और वाराणसी में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने का अनुमान है। रात का तापमान भी सामान्य से अधिक बना रहेगा। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी परेशान कर सकती है।

नोएडा-गाजियाबाद में आज कैसा रहेगा मौसम

आज नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इन शहरों में दिन का पारा 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। तेज धूप के कारण दिन में गर्मी का ज्यादा एहसास होगा। इसके अलावा झांसी, ललितपुर, महोबा, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, गोरखपुर और रायबरेली में भी अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान बादां में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद आगरा में 37.5 डिग्री, झांसी में 37.5 डिग्री, ओरई में 37.4 डिग्री और हमीरपुर में 36.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बुलंदशहर और फतेहपुर में 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार को यूपी में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वाराणसी बीएचयू में 22.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article