यूपी में आज का मौसम (12 Jan 2026): उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। कई जिले घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में बने हुए हैं। प्रदेश में कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। हालांकि पिछले दिनों कुछ जिलों में दिन में धूप भी खिली रही। जिसके बाद एक बार फिर कोहरा लौट आया है। रविवार को सुबह के समय पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी भी बहुत कम दर्ज की गई।
यूपी में आज कैसा मौसम रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके साथ ही कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति भी कई जिलों में देखने को मिल रही है। सोमवार को सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, नोएडा समेत 17 जिलों में शीतलहर का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 40 से अधिक जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
यूपी के 5 सबसे ठंडे जिले
| जिला | न्यूनतम तापमान |
| मेरठ | 4.1 डिग्री |
| बहराइच | 4.6 डिग्री |
| मुजफ्फरनगर | 5.8 डिग्री |
| अलीगढ़ | 5.8 डिग्री |
| बरेली | 5.9 डिग्री |
यूपी में कब मिलेगी ठंड से राहत
IMD के अनुसार आने वाले दिनों में भी यूपी में ठंड और घने कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 16 जनवरी तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शीतलहर की स्थिति भी कई जिलों में बनी रह सकती है। अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में अचानक 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद अगले 24 घंटों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में भी अगले 24 घंटे में अचानक 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। जिसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
