UP Weather: यूपी में धूप गायब-गलन हावी! पारा 3 डिग्री से नीचे लुढ़का; दिन-रात कंपकंपी का आलम

उत्तर प्रदेश का मौसम (06 Jan 2026) UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में गलन वाली सर्दी पड़ रही है। सर्द पछुआ हवाओं के कारण रात के साथ ही दिन में भी कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। कई जगहों पर दिन में धूप के भी दर्शन नहीं हो रहे हैं। कोहरे का प्रकोप भी लगातार बना हुआ है। यूपी में इटावा में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से भी नीचे गिर गया है। जिससे रात बेहद सर्द हो गई है। आने वाले दिनों में यूपी में कैसा मौसम रहने वाला है, आइए जानते हैं:

Authored by: पूजा कुमारीUpdated Jan 6 2026, 08:56 IST
यूपी में गलन वाली ठंडImage Credit : AI/IMD/istock01 / 07

यूपी में गलन वाली ठंड

उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे रातें अत्यधिक सर्द हो गई हैं। कई जगहों पर दिन में धूप नदारद है। जिससे दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है। (AI Image)

​यूपी में सबसे ठंडा शहर​Image Credit : AI/IMD/istock02 / 07

​यूपी में सबसे ठंडा शहर​

सोमवार को यूपी में सबसे ठंडी रात इटावा में दर्ज हुई। जहां का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुजफ्फरनगर में सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। यहां पर अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। (PC- IMD)

​यूपी में बेहद सर्द रातें​Image Credit : AI/IMD/istock03 / 07

​यूपी में बेहद सर्द रातें​

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बहराइच में 3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यहां इटावा के बाद यूपी में सबसे सबसे सर्द रात रही। वहीं गोरखपुर में 5 डिग्री, सुल्तानपुर में 5.4 डिग्री और आजमगढ़ में 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

​पछुआ हवाओं से बढ़ी गलन​Image Credit : AI/IMD/istock04 / 07

​पछुआ हवाओं से बढ़ी गलन​

यूपी में लगातार ठंडी पछुआ हवाएं चल रही हैं। जिससे गलन का असर भी तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के पारे में और गिरावट देखने को मिल सकती है। जिससे ठंड में और इजाफा होने की संभावना है।

​यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम​Image Credit : AI/IMD/istock05 / 07

​यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम​

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज कई गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया समेत कई जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार से हवा की सक्रियता में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके चलते आने वाले दिनों में कोहरे का प्रभाव कम होगा।

​यूपी में कोहरे का प्रकोप​Image Credit : AI/IMD/istock06 / 07

​यूपी में कोहरे का प्रकोप​

आईएमडी के अनुसार अगले 3 दिनों में यूपी के किसी भी हिस्से में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि तराई और दक्षिणी यूपी के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। (PC - IMD)

​यूपी के आज घने कोहरे अलर्ट​Image Credit : AI/IMD/istock07 / 07

​यूपी के आज घने कोहरे अलर्ट​

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, भदोही, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और बांदा। (PC - IMD)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!