शहर

यूपी सीएम ने लिखी प्रदेशवासियों को चिट्ठी, 'योगी की पाती' में सड़क दुर्घटनाओं पर जताई चिंता

CM योगी ने लिखा, सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु को शून्य मृत्यु दर लाना हमारा लक्ष्य है। प्रदेश के 20 सबसे दुर्घटना-संवेदनशील जिलों में विशेष अभियान। राज्य भर में 3,000 से ज्यादा दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं।

Image

सीएम योगी की प्रदेशवासियों को चिट्ठी

Photo : ANI

Yogi Ki Paati: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 'योगी की पाती' नाम से चिट्ठी लिखी है। 'योगी की पाती' में सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई गई है। सीएम योगी ने लिखा है- सड़क हादसों में हर साल हजारों लोगों की जान जा रही है। लापरवाही, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी एक परिवार की खुशियां छीन लेता है। 31 जनवरी तक प्रदेश में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन हो रहा है। हमारा लक्ष्य लोगों के सड़क व्यवहार में बदलाव लाना है।

संवेदनशील जिलों में विशेष अभियान

CM योगी ने लिखा, सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु को शून्य मृत्यु दर लाना हमारा लक्ष्य है। प्रदेश के 20 सबसे दुर्घटना-संवेदनशील जिलों में विशेष अभियान। राज्य भर में 3,000 से ज्यादा दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। अभियान के 4 स्तंभ शिक्षा, प्रवर्तन, इंजीनियरिंग आपात देखभाल है। पुलिस नियमों को सख्ती से लागू करेगी,आप का सहयोग सबसे जरूरी है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग जानलेवा है।

उन्होंने लिखा, तेज रफ्तार और नशा दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण है। हेलमेट, सीट बेल्ट अनिवार्य है, ये दिखावे की वस्तु नहीं हैं। बच्चों को वाहन चलाने देना अपराध, माता-पिता की जिम्मेदारी होगी। पैदल यात्रियों का भी सड़क पर चलने का अधिकार है। सड़कों को सुगम -सुरक्षित, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article