शहर

Budget 2024: प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में पहाड़ी राज्यों को मिलेगी मदद, बजट में वित्त मंत्री ने किया ऐलान

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 7वीं बार संसद में अपना बजट पेश किया। इस बजट में उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और असम को मदद करने का एलान किया है।

Image

वित्त मंत्री निर्मलासीतारमण

Photo : ANI

Budget 2024: वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मंगलवार को संसद में पूर्ण बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 7वीं बार अपना बजट पेश किया। जिसमें पहाड़ी राज्यों के प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए मदद करने की घोषणा की। इसके तहत हिमाचल प्रदेश में पिछले साल प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई में मदद करने का ऐलान किया। हिमाचल प्रदेश के सात ही असम और उत्तराखंड को भी इस तरह की मदद दी जाएगी। केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्यों को बाढ़ से निपटने के लिए 11,500 करोड़ रपुये की अनुमानित लागत से वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है।

पिछले साल आई आपदा में नुकसान

हिमाचल प्रदेश में साल 2023 में मॉनसून सीजन के दौरान भारी बारिश के चलते 9712 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस दौरान तीन हजार से अधिक घर पूरी तरह से ढह गए। इसके अलावा 12 हजार से अधिक घरों को नुकसान हुआ था। पिछले साल आई इस प्राकृतिक आपदा में 509 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। आपदा के लिए राज्य सरकार ने 4500 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का भी ऐलान किया था। वहीं इस मॉनसून के सीजन में बारिश के चलते हिमाचल में अब तक 200 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो चुका है।

भारी बारिश ने मचाई थी तबाही

हिमाचल प्रदेश में साल 2023 में सदी की सबसे भीषण आपदा हुई थी। पिछले साल भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं के कारण प्रदेश में छह मॉनसून सीजन के बराबर नुकसान हुआ था।उस दौरान लैंडस्लाइड की 169 और फ्लैश फ्लड की 72 घटनाएं हुई थी। इसमें 519 लोग घायल हुए थे, 39 लोग लापता हुए थे और 21 हजार से अधिक मवेशियों की मौत हुई थी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!