शहर

Rajasthan News: बूंदी में ट्रक में पीछे से घुसी कार, परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 12, 2023, 02:50 PM IST

राजस्थान के बूंदी जिले में एक कार सवार परिवार के 4 लोगों की एक्सीडेंट में मौत हो गई। कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिससे ये हादसा हुआ है। मरने वाले मालवा जिले के हैं।

Image

बूंदी सड़क हादसे में परिवार के 4 लोगों की मौत

Photo : BCCL

बूंदी: जिले में रविवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर कार के एक ट्रक से टकरा जाने पर कार सवार मध्य प्रदेश के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा हिंडोली थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब परिवार पुष्कर जा रहे था।

हिंडोली शहर के पास हुआ एक्सीडेंट

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के गांगूखेड़ी गांव के रहने वाले देवी सिंह (50), उनकी पत्नी मानखोर कंवर (45), भाई राजाराम (40) और भतीजे जितेंद्र (20) के रूप में हुई है। हिंडोली पुलिस थाने के अधिकारी मनोज सिकरवाल ने बताया कि हादसा देर रात करीब 12.30 बजे हुआ, जब चार लोगों को ले जा रही एसयूवी ने हिंडोली शहर के पास एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दिया।

पीछे से ट्रक में घुसी कार

सिकरवाल के अनुसार, एसयूवी संभवत: तेज रफ्तार में थी और ऐसा लगता है कि आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया होगा, जिससे वह उससे टकरा गई। उन्होंने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिकरवाल के मुताबिक, ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि चारों शव फिलहाल पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए गए हैं और परिजनों के आने के बाद दिन में उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!