शहर

UP News: नोएडा की तरह चमकेगा पूर्वी यूपी का यह जिला, इतने हजार करोड़ रुपए का होगा निवेश

UP News: उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला, जो पहले नक्सली गतिविधियों के लिए जाना जाता था आज विकास की गति में आगे बढ़ रहा है। नोएडा के बाद इस जिले में सबसे अधिक निवेश किया जा रहा है।

Image

नोएडा की तरह चमकेगा पूर्वी यूपी का सोनभद्र

Photo : BCCL

UP News: उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला, जो एक समय पर नक्सलियों का चरागाह के रूप में बदनाम था, लेकिन आज ये जिला विकास की ओर अपने कदम बढ़ा रहा है और विकास के क्षेत्र में भागीदारी करने वाले जिलों में दूसरा स्थान पर सबसे महत्वपूर्ण जिलों बन गया है।

बता दें कि सोनभद्र जिला प्राकृतिक खनिज संपदा से भरा रहा है, लेकिन फिर भी इस जिले में उद्योग जगत निवेश करने में कतराता रहा है। इसके पीछे का मुख्य कारण अव्यवस्था और नक्सल गतिविधियां है। हालांकि अब परिस्थियों में काफी सुधार हो गया है, जिसके बाद से ये जिला विकास की ओर बढ़ रहा है।

सोनभद्र में 43 निवेश परियोजनाओं की होगी शुरुआत

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 के बाद यूपी सरकार 40 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को जमीनी स्तर पर उतारने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार नोएडा के दौर सोनभद्र है जहां सबसे ज्यादा निवेश किया जा रहा है। यहां 43 निवेश परियोजनाओं को कार्यान्वित किया जाएगा, जो तकरीबन 79 हजार करोड़ की होगी।

सौर ऊर्जा के कितने प्रोजेक्ट है

पूर्वी उत्तर प्रदेश के इस जिले में ऊर्जा और अक्षय ऊर्जा के दो बड़े प्रोजेक्ट जमीन पर उतारने वाली है। इन दोनों प्रोजेक्ट की लागत करीब 35 हजार करोड़ की बताई जा रही है। इसके साथ ही इसमें ओबरा में 2x1600 मेगावाट सुपर थर्मल पॉवर प्लांट और सिंगरौली में तापीय विद्युत संयंत्र के विस्तार को भी शामिल किया गया है।

इतना ही नहीं सोनभद्र को विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए 3600 मेगावाट की ऑफ स्ट्रीम क्लोज लूप पंपर स्टोरेज परियोजना किसी वरदान से कम नहीं है। बता दें कि ऊपर बताई गई तीनों परियोजना सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के प्रथम फेस में करीब 13 लाख करोड़ से अधिक की परियोजना को लागू करने के लिए कई अलग विभागों के मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सोनभद्र के अलावा कहां-कहां किया जा रहा है बड़ा निवेश

- जीबीसी के प्रथम फेस के लिए नोएडा में 1.96 करोड़ की परियोजना का निवेश किया जा रहा है।

- झांसी में करीब 63 हजार करोड़ का निवेश किया जा रहा है।

- लखनऊ में 34 हजार करोड़ का निवेश किया जा रहा है।

- बरेली में 31.7 हजार करोड़ का निवेश किया जा रहा है।

- चंदौली में 17.4 हजार करोड़ का निवेश किया जा रहा है।

- मिर्जापुर में 6 हजार करोड़ का निवेश किया जा रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article