Kishtwar Rape Case : नाबालिग छात्रा से महीनों रेप करता रहा टीचर, प्रेग्नेंसी के बाद अबॉर्शन कराने पर मौत

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक टीचर ने अपनी ही नाबालिग छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वो गर्भवती हो गई। अब गर्भपात कराने के प्रयास में उसकी मौत हो गई।

किश्तवाड़ : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 15 वर्षीय छात्रा से स्कूल के एक शिक्षक द्वारा कथित तौर पर कई महीनों तक बार-बार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसके कारण छात्रा गर्भवती हो गई और गर्भपात कराने के प्रयास के बाद उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी शिक्षक और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया।

शिक्षक के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

बृहस्पतिवार देर शाम लड़की की मौत के बाद चतरू और जिले के कई अन्य हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी खालिद अहमद शेख और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि शेख इंडरवाल के बुमालपोरा मिडिल स्कूल में शिक्षक ग्रेड-द्वितीय और प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात था।

End of Feed