शहर

Bareilly News: शादी के घर में छाया मातम, अज्ञात वाहन से टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 26, 2023, 04:15 PM IST

Bareilly News: बरेली में रिश्तेदारों के घर से शादी का कार्ड बांट कर आ रहे दो युवकों की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 14 दिन बाद दूल्हा बनने वाले शिक्षक और उसके भाई की मौत हो गई।

Image

बरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत

Bareilly News: बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना इलाके से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। उस दुर्घटना में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। सामने आई जानकारी के अनुसार बाइक चलाने वाला युवक शिक्षक था और अपने भाई के साथ घर लौट रहा था। अचानक एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। एस युवक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

शादी के घर में छाया मातम

पुलिस ने बताया कि बाइक पर सवार युवक लालपुर प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक था, जिसकी 9 दिसंबर को शादी थी। युवक अपने फुफेरे भाई के साथ रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण देने गया था। घर लौटते वक्त एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी। शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हुआ।

शिक्षक और उसके भाई की पहचान कर ली गई है। शिक्षक का नाम संदीप और उसके भाई का नाम प्रीतम था। जैसे ही इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्रतीक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आगे बताया कि प्रीतम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे की पूरी जानकारी दोनों युवक के परिवार को दी। शादी की तैयारी और खुशियों में डूबे इस घर में एक झटके मातम छा गया। पुलिस ने दोनों युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फरार आरोपी की हो रही है तलाश

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। जिस स्थान पर हादसा हुआ है उसके साथ ही आस-पास के सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की पहचान करने और मामले की जांच में पुलिस लगी हुई है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!