शहर

Tamil Nadu Rain: चेन्नई में भारी बारिश से बिगड़े हालात, IMD ने जारी किया Red Alert; जानें अगले 3 दिनों का अपडेट

Tamil Nadu Weather: जहां एक और भारत के अधिकांश राज्यों में मॉनसून की विदाई के बाद हल्की ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है, वहीं तमिलनाडू और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश ने कहर मचा रखा है। जिसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं इस दौरान बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। आइए जानें अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा तमिलनाडु में मौसम का हाल-

Image

तमिलनाडु का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु में बारिश का कहर
  • IMD का रेड अलर्ट जारी
  • जानें अगले 3 दिनों का मौसम

Tamil Nadu Weather: भारत के अधिकांश राज्यों में मॉनसून की विदाई हो चुकी है। वहीं दिल्ली में ठंड ने सुबह-शाम दस्तक देना भी शुरू कर दिया है। वहीं राजस्थान में मॉनसून खत्म होने के बाद भी बारिश का दौर जारी है। कुछ ऐसा ही हाल भारत के राज्य तमिलनाडु का भी है, जहां इन दिनों बारिश ने कहर मचा रखा है। तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु में बारिश से हुए बदलाव से स्कूल, कॉलेज और ऑफिस बंद हैं। मौसम विभाग ने आज मंगलवार 15 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। चेन्नई के कई हिस्सों में भारी बारिश से जलभराव और यातायात जाम की स्थिति हो गई है, जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कैसा रहेगा आज का मौसम ?

सोमवार को क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, चेन्नई द्वारा अगले चार दिनों में भारी बारिश के पूर्वानुमान जारी किया है। जिस वजह से अधिकारियों को चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में 15 अक्टूबर को स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही इस दौरान आईटी कंपनियों को अपने कर्मचारियों को 15 से 18 अक्टूबर तक घर से काम करने की अनुमति देने का परामर्श दिया है।

भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और तमिलनाडु आपदा प्रतिक्रिया बल को प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में पहले से ही तैनात किया जाए। स्टालिन ने जोर देकर कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए और वृद्धाश्रमों तथा निराश्रित आश्रमों में खाद्यान्न तथा दवाओं का पर्याप्त भंडार रखने के प्रयास किए जाने चाहिए।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

आरएमसी के मुताबिक 15 अक्टूबर को रानीपेट, तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, कल्लाकुरिची, अरियालुर, पेरम्बलुर और तंजावुर जिलों और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच, अन्नाद्रमुक महासचिव ई के. पलानीस्वामी ने आरोप लगाया कि बारिश से प्रभावित कोयंबटूर, तिरुप्पुर, पुदुकोट्टई, सेलम और आंतरिक तमिलनाडु के कई जिलों में लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं किए हैं।

तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका

मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में भारी बारिश से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। विभाग के अनुसार तमिलनाडु, केरल, आंध्र पदेश, और कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका है। वहीं इन जगहों पर तूफान और बिजली गिरने आशंका भी जताई गई है।

इन राज्यों में 12mm से अधिक बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में लगातार भारी बारिश होने के आसार हैं। इन राज्यों में 12mm से भी अधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं चेन्नई और तमिलनाडु में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

किस दिन कहां होगी कितनी बारिश
राज्य तारीख
तमिलनाडु और पुडुचेरी14 से 17 अक्तूबर
केरल और माहे 17 से 18 अक्तूबर
आंध्र पदेश और यनम 15 से 16 अक्तूबर
कर्नाटक 17 अक्तूबर
आपदा से बचने के जरूर इंतजाममौसम विभाग ने बारिश वाले जगहों पर बारिश से बचने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। जिसके तहत स्कूल और कॉलेज को बंद रखा जाएगा। आईटी वालों को 15 से 18 अक्तूबर घर से काम करने की परमिशन दी जाएगी। जिससे की लोगों को इस दौरान कम से कम घर से बाहर जाना होगा और इस तरह किसी भी तरह की दुर्घटना का खतरा कम से कम होगा।

NDRF और SDRF की टीमें तैनात

मौसम के इस कहर को देखते हुए राज्य में बाढ़ से राहत पाने के भी इंतजाम किए गए हैं, जिसके लिए एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों को तैनात किया गया है, जिससके संवेदनशील इलाकों में किसी भी आपदा की स्थिति पर काबू पाया जा सके।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article