हरियाणा में जेल वार्डन ने सल्फास खाकर की आत्महत्या; सुसाइड नोट में लिखा- दो अधिकारियों ने 15 दिनों तक मेरे साथ...
- Reported by: मनोज कुमार
- Updated Jan 2, 2026, 08:01 PM IST
हरियाणा के सिरसा जिला जेल के वार्डन सुखदेव सिंह ने मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने 2 सुसाइड नोट छोड़े हैं, जिसमें उन्होंने DSP समेत 2 अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
हरियाणा में जेल वार्डन ने सल्फास खाकर की आत्महत्या; सुसाइड नोट में लिखा- दो अधिकारियों ने 15 दिनों तक मेरे साथ...
हरियाणा : सिरसा जिला जेल के वार्डन सुखदेव सिंह ने सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया। घटना से पहले वार्डन ने 2 सुसाइड नोट भी छोड़े, जिसमें उन्होंने DSP समेत 2 अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे ड्यूटी लगाने को लेकर इन्होंने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का दबाव बनाया।
सुसाइड नोट में क्या लिखा?
सुसाइड नोट में जेल वॉर्डन ने लिखा कि महानिदेशक, हरियाणा कारागार विभाग, पंचकूला, डीसी सिरसा एवं पुलिस सुपरिंटेंडेंट सिरसा "श्रीमान, मैं पिछले 7 साल से जिला जेल सिरसा में वार्डन के पद पर कार्यरत हूं। मैं पिछले 6 साल से दिल की बीमारी से पीड़ित हूं। 14 दिसंबर को मैंने पुलिस उप सुपरिंटेंडेंट वरुण गोदारा सिक्योरिटी से अनुरोध किया कि मेरी रात की ड्यूटी न लगाई जाए, जिस पर वे भड़क गए और मुझसे कहने लगे कि 'आपको कोट मीना दीवार के नीचे ही रखेंगे।
बेटे के लिए क्या लिखा
"उन्होंने लगातार 15 दिन तक मुझे तंग किया। 31 दिसंबर, 2025 को फिर शाम 6 बजे उन्होंने मुझे बुरा-भला कहा। मैंने नए साल पर जेल सुपरिंटेंडेंट के सामने अपने गार्ड के सामने माफी मांगी। इसके बाद एलओ फूल कुमार और डीएसपी वरुण गोदारा आए और सारा दिन मुझे ड्यूटी में खड़ा रखा और मुझे ड्यूटी पर लेने से इनकार कर दिया। बेटा, मैं दरिंदों से हार गया। बेटे, मुझे माफ कर देना। हिमांशु और अपनी मां और अंजु का ख्याल रखना। आई लव यू।
दूसरे नोट में क्या?
दूसरे सुसाइड नोट में सुखदेव ने लिखा कि जेल सुपरिंटेंडेंट महोदय, मैंने आज सुबह आपके निवास पर नए साल की मुबारकबाद देने आया और तमाम गार्ड के सामने माफी मांगी। पूरे गार्ड ने आपसे मुझे माफ करने की मिन्नत की, जिसे आपने स्वीकार कर लिया। फिर भी एलओ ने मुझे ड्यूटी पर नहीं लिया और सारा दिन खड़ा रखा गया। अब शाम को निराश होकर मैं इन दोनों अधिकारियों से तंग आकर आत्महत्या जैसा कदम उठा रहा हूं। डीएसपी और एलओ ने 15 दिन से मुझे परेशान किया। सर, मैं आपसे दोबारा माफी मांगता हूं। मुझे माफ करें और मुझे इंसाफ दिलाना, सर। आपकी मेहरबानी होगी। प्रार्थी, सुखदेव।"
मृतक जेल वार्डन सुखदेव के बेटे जसपाल और पिता दीप सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम 5 बजे मेरे पास पिता का फोन आया। तब उन्होंने सल्फास निगल ली थी। उन्होंने DSP और LO को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। मैं अपने परिवार के साथ एक घंटे में मौके पर पहुंच गया। बेटे ने बताया कि पहले पिता को सिविल अस्पताल ले गए। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राइवेट अस्पताल में ले गए। रात को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही सुपरिंटेंडेंट भी मौके पर आ गए। दोनों अधिकारी उन्हें बहुत परेशान कर रहे थे। मेरे पिता हार्ट पेशेंट हैं। उन्हें 2 स्टंट डले हुए हैं। सुखदेव के बेटे ने आरोप लगाया कि इसके बाद पिता को जातिसूचक गालियां दी गईं। इसलिए पिता ने यह कदम उठा लिया। फ़िलहाल इस मामले को लेकर सिरसा पुलिस कुछ भी बताने से बचती नजर आ रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।