शहर

Shahdol News: शहडोल में रेत माफिया का आतंक, अवैध खनन रोकने गए पटवारी पर चढ़ाया ट्रैक्टर; मौके पर हुई मौत

मध्यप्रदेश के शहडोल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अवैध उत्खनन रोकने गए पटवारी को रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

Image

अवैध खनन रोकने गए पटवारी प्रसन्न सिंह को रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचला

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक रेत माफिया पर पटवारी को ट्रैक्टर से कुचलकर मार देने का आरोप लगा है। इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने राज्य के शिवराज सरकार पर हमला बोला है। जानकारी के अनुसार, शहडोल जिले के ब्योहारी में सोन नदी से रेत के अवैध खान की सूचना शनिवार- रविवार की रात को मिलने पर पटवारी प्रसन्न सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और जब उन्होंने रेत माफिया को अवैध कार्य करने से रोका तो वह भड़क उठा और उसने ट्रैक्टर से पटवारी को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई।

परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करें सरकार- कमल नाथ

पटवारी प्रसन्न सिंह अपने दो अन्य साथी पटवारी के साथ सरकारी वाहन से मौके पर पहुंचे थे, तभी यह वारदात हुई। इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने एक्स पर लिखा, "शहडोल में रेत माफिया द्वारा अवैध खनन रोकने गए पटवारी प्रसन्न सिंह को ट्रैक्टर से कुचलकर मार देने की जघन्य वारदात सामने आई है। यह पहला मौका नहीं है जब मध्य प्रदेश में रेत माफिया ने इस तरह से किसी सरकारी व्यक्ति को कुचल कर मार दिया हो। मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के दौरान पनपा भ्रष्टाचार और घोटालों के कारण यह स्थिति बनी है।"

कमल नाथ ने आगे कहा, "मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। ईश्वर उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि दिवंगत पटवारी के परिवार को समुचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।"

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article