शहर

Hyderabad: SI ने किया सुसाइड, उत्पीड़न से तंग आकर खाया कीटनाशक; अस्पताल में मौत

एक पुलिस सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने कीटनाशक खाकर सुसाइट कर लिया। कार्यस्थल पर कथित उत्पीड़न के बाद उन्होंने करीब एक हफ्ते पहले कीटनाशक खाया था। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आइए जानें पूरा मामला-

Image

प्रतिकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Hyderabad: तेलांगना में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने कीटनाशक खाकर सुसाइट कर लिया। कार्यस्थल पर कथित उत्पीड़न के बाद उन्होंने करीब एक हफ्ते पहले कीटनाशक खाया था। रविवार को अस्पताल में उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी श्रीरामुला श्रीनिवास (38) भद्राद्री कोठागुडेम जिले के अश्वरावपेट पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। सब-इंस्पेक्टर श्रीरामुला श्रीनिवास ने अपने वरिष्ठ अधिकारी और चार सहकर्मियों के उत्पीड़न से तंग आकर 30 जून को महबूबाबाद में कीटनाशक खा लिया।

उत्पीड़न से परेशान था SI

जिसके बाद हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वारंगल जिले के निवासी सब-इंस्पेक्टर के परिवार में उनकी पत्नी, सात साल की बेटी और पांच साल का बेटा है। मजिस्ट्रेट ने दलित पुलिस अधिकारी का बयान दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने आत्महत्या का प्रयास करने के कारणों के बारे में जानकारी दी।

शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज

श्रीनिवास की पत्नी कृष्णवेनी की शिकायत पर पुलिस ने सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) जितेंद्र रेड्डी, कांस्टेबल सन्यासी नायडू, सुभानी, शेखर और शिवा नागराजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन सभी के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। परिवार ने आरोप लगाया कि सीआई और चार अन्य ने उन्हें भ्रष्ट अधिकारी के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे थे। उनके खिलाफ अखबारों में खबरें भी प्रकाशित करवाईं। कथित तौर पर उनके खिलाफ दो चार्ज मेमो भी जारी किए गए थे।

उच्च अधिकारियों ने जितेंद्र रेड्डी का किया तबादला

श्रीरामुला श्रीनिवास को इस साल फरवरी में मनुगुरु पुलिस स्टेशन से अश्वरावपेट पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर किया गया था। दलित संगठनों ने एसआई की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस बीच, उच्च अधिकारियों ने सीआई जितेंद्र रेड्डी का तबादला कर दिया है। उन्हें महानिरीक्षक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। चार कांस्टेबलों को भी एसपी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article