शहर

1.62 करोड़ कैश, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और...; विजिलेंस रेड में सामने आई पूर्व ARTO की काली कमाई, खुलेंगे कई राज

उत्तर प्रदेश विजिलेंस विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर एआरटीओ ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान उसके यहां से करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद, 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी और हीरे-जवाहरात बरामद हुए।

Image

रिटायर्ड एआरटीओ के घर से मिला कुबेर का खजाना।

विजिलेंस विभाग की छापेमारी में उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग से रिटायर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार के घर से इतनी संपत्ति मिली है, जो होश उड़ा देने वाली है। दरअसल, आय से अधिक संपत्ति के मामले में दो साल पहले दर्ज मुकदमे की जांच के तहत विजिलेंस की टीम ने सात और आठ जुलाई को उनके ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान वहां से मिले खजाने ने जांच अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए।

कैश और सोने-चांदी का खजाना देश उड़ गए होश

दरअसल, उत्तर प्रदेश विजिलेंस विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर एआरटीओ ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान उसके यहां से करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद, 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी और हीरे-जवाहरात बरामद हुए। बरामद सोना-चांदी और आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी गई है।

लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली और नोएडा में भी संपत्ति के मिले दस्तावेज

इतना ही नहीं जांच के दौरान लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली और नोएडा में स्थित कई मकानों, प्लॉटों, फ्लैट बुकिंग और कृषि भूमि से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। इसके अलावा दो लग्जरी कारें, एक रिवॉल्वर और एक करोड़ रुपये से अधिक के निवेश संबंधी कागजात भी बरामद किए गए हैं।

ललित कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले की विवेचना फिलहाल जारी है। इस मामले की जांच के दौरान पर्याप्त आधार मिलने के बाद विजिलेंस ने अदालत से तलाशी वारंट मिलने के बाद सात और आठ जुलाई 2026 को उसके लखनऊ स्थित आवास पर रेड मारी थी।

जांच है जारी

विजिलेंस टीम अब बरामद संपत्तियों और निवेश के स्रोतों की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने विजिलेंस टीम की कार्रवाई की सराहना की और छापेमारी में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए एक लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

कानपुर में दर्ज हुआ था मामला

बता दें कि ललित कुमार परिवहन विभाग में आगरा में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) के पद पर तैनात रह चुके हैं। वे मूल रूप से रायबरेली जिले के सेहगो कोटी क्षेत्र के रहने वाले हैं और इस समय लखनऊ के अलीगंज स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में रह रहे हैं। शुरुआती जांच में आय से अधिक संपत्ति हासिल करने के संकेत मिलने के बाद उनके खिलाफ कानपुर स्थित भ्रष्टाचार निवारण संगठन के थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की लखनऊ इकाई कर रही है। अदालत से अनुमति मिलने के बाद ही उनके आवास पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article