शहर

शराब और सिगरेट नहीं दी तो रेस्तरां मालिक की पीट-पीट कर ले ली जान, 15000 कैश भी लूटा; तीन लोग गिरफ्तार

शराब और सिगरेट से इनकार करना एक रेस्तरां मालिक के लिए जानलेवा साबित हुआ। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में खूनी हिंसा में बदल गया और आरोपियों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी

Image

सांकेतिक तस्वीर।

महाराष्ट्र के लातूर जिले में शराब और सिगरेट देने से इनकार करने पर एक रेस्तरां मालिक की तीन लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। बाद में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना चाकुर तहसील के नाइगांव में हुई।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की आधी रात के आसपास, तीन लोग बीएन बार एंड रेस्टोरेंट में घुस गए और मालिक गजानन नामदेव कासले से शराब और सिगरेट की मांग की। जब उन्होंने इनकार कर दिया, तो वे उनसे बहस करने लगे।अधिकारी के अनुसार, तीनों ने जल्द ही हिंसक होकर कासले के सिर पर लाठी से बार-बार वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि जब कासले के कर्मचारी अजय भरत मोरे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की,तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने कैश काउंटर से शराब की बोतलें और 15,000 रुपये लूटे और फरार हो गए।

सूचना मिलते ही निरीक्षक बालाजी भांडे और उनकी टीम चाकुर से घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सूचनाओं के आधार पर उन्होंने शनिवार शाम को पड़ोसी जिले नांदेड़ से तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article