शहर

Uttarakhand: रामनगर में बुर्का पहनाने और धर्म परिवर्तन की साजिश का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में एक नाबालिग हिंदू युवती को कथित प्रेम जाल में फंसाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और निकाह की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने सोशल मीडिया के जरिए युवती से संपर्क कर फर्जी नाम से दोस्ती की और उसपर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया।

Image

मामले को लेकर प्रदर्शन करते लोग

Photo : Times Now Digital

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में एक हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर बुर्का पहनाने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और निकाह की साजिश का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर सोशल मीडिया के जरिए युवती को फंसाया, जिसके बाद कारनामों की वायरल वीडियो हुई। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने इसे सुनियोजित साजिश बता रहे हैं।

घटना का बैकग्राउंड

बीते 18 सितंबर के दिन रामनगर, नैनीताल जिला, उत्तराखंड घटना जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के निकट एक पर्यटन स्थल से जुड़ी है। एक नाबालिग युवती रामनगर के दूसरे समुदाय के युवक से सोशल मीडिया पर जुड़ी हुई थी। मुख्य आरोपी मुहम्मद अली ने अपनी बहन की मदद से पीड़िता नाबालिग युवती को एक साजिश के तहत बुर्का पहनकर अपने घर बुलाया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें युवतियां सामान्य कपड़े बदलकर बुर्का पहन रही हैं। इसके बाद रामनगर मे स्थानीय लोगों में खासा रोष है।

साजिश का खुलासा कैसे हुआ

पीड़ित पक्ष की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि आरोपी ने फर्जी हिंदू नाम इंस्टाग्राम पर युवती से संपर्क किया। इस दोस्ती को बढ़ाने में उक्त आरोपी युवक की बहन ने साथ दिया जिसने अपनी सहपाठी हिन्दू युवती को बहेला फुसला कर अपने भाई से दोस्ती करा दी जिसके बाद हिंदू युवती और विशेष समुदाय के युवक के बीच में मिलना जुलना और दोस्ती बढ़नी शुरू हो गई व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू हो गई। 2 सप्ताह पहले आरोपी ने असली पहचान खोली और पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उक्त युवक ने उससे शादी करने के लिए धर्मपरिवर्तन करने का दबाव बनाया है।

आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी मुहम्मद अली 20 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस मामले में संभावित साजिश की जांच में जुटी हुई है। SSP नैनीताल ने SIT गठित की है और आरोपी के लिंक यूपी के 'छांगुर गैंग' (धर्मांतरण नेटवर्क) से जांचे जा रहे।

Abhishek Sinha
अभिषेक सिन्हाauthor

पत्रकारिता में 23वर्षों का अनुभव पिछले 19 वर्षों से उत्तराखंड की छोटी से लेकर बड़ी ख़बरों को करने में अहम योगदान एवं सबसे आगे, दिल्ली एनसीआर में जैन टीवी और BAG फिल्म्स के साथ उत्तराखण्ड में आजतक टीवी9,live india, और समाचार प्लस के लिए इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म के तहत कई बड़ी ख़बरों को जनता के सामने बड़ी निर्भीकतापूर्वक और ईमानदारी के साथ पेश किया और कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अहम भूमिका के साथ जन सरोकार की ख़बरों में प्रमुखता से सबसे आगे और सटीक जानकारी के साथ ख़बरों को जनता के सामने परोसने का जस्बा और हिम्मत भरा लंबा सफ़र.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान