राँची

झारखंड की 45 लाख महिलाओं को मिली बड़ी सौगात, मईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त ट्रांसफर

झारखंड में 45 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में मईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त भेज दी गई। कुल 322 करोड़ रुपये बैंक खाते में भेजे गए।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राज्य की 45 लाख से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते में मइयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त के रूप में 322 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। इस मौके पर बोकारो जिले के ललपनिया स्थित आदिवासियों के सबसे बड़े तीर्थ स्थल लुगुबुरु घंटाबाड़ी में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।

महिलाओं के खाते में भेजे गए रुपये

महिलाओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वह भाई के रूप में उनके हित में काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि माताएं-बहनें उन्हें याद रखेंगी। मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे विरोधी नहीं चाहते कि मैं महिलाओं, बहन-बेटियों, गरीब-गुरबों, किसानों-मजदूरों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों के लिए काम करूं। इसलिए 2019 में सरकार बनाने के साथ ही इसे गिराने की साजिशें शुरू हो गईं। लेकिन, जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। हम हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर उतारने के प्रति कृतसंकल्प हैं।

बिजली बिल माफी पर क्या बोले सीएम सोरेन?

सोरेन ने कहा कि हम गरीबों का बिजली बिल और किसानों का लोन माफ कर रहे हैं, लेकिन केंद्र की सरकार पूंजीपतियों के लाखों-करोड़ों रुपए माफ कर रही है। उसे गरीबों का ख्याल नहीं है। अगले दो-तीन महीनों में होने वाले चुनाव को देखते हुए पूरे राज्य में राजनीतिक गिद्ध मंडराने लगे हैं। कोई असम से आ रहा है तो कोई छत्तीसगढ़ से। अभी छोटे-छोटे गिद्ध आ रहे हैं। कुछ दिनों बाद बड़े-बड़े गिद्ध नजर आएंगे, जो जनता को झूठे आश्वासन परोसेंगे। कोई जाति तो कोई धर्म और और अगड़ा-पिछड़ा के नाम पर दिग्भ्रमित करेंगे। ऐसे गिद्धों से जनता को सावधान रहना होगा।

अब तक कितनी महिलाएं हुईं हैं लाभांवित?

मईयां सम्मान योजना को लेकर झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, योजना के तहत अब तक 48 लाख 15 हजार महिलाओं का निबंधन हुआ है। इनमें से 45 लाख 36 हजार 597 महिलाओं के बैंक खाते में हर माह की 15 तारीख तक एक-एक हजार रुपए ट्रांसफर किए जा रहे हैं। पहले यह योजना 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं के लिए था, लेकिन अब इसमें 18 से 20 वर्ष की महिलाएं भी जोड़ी जा रही हैं।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article