राँची

Ranchi Today Weather: गुरुवार से रांची में गिरेगा तापमान, सूबे में बर्फीली हवाएं करेंगी प्रवेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 12:45 PM IST

Ranchi weather forecast: राजधानी रांची में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क था। वहीं आज से बादल छंट जाएंगे। फिर गुरुवार से मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंड काफी बढ़ जाएगी।

Image

रांची मौसम विज्ञान केंद्र, जहां से पूर्वानुमान जारी हुआ है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुवार से 30 दिसंबर के बीच रांची का न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री रहने के आसार
  • गुरुवार से सबसे कम होगा कोडरमा, चतरा, पलामू, गिरिडीह, देवघर का तापमान
  • 30 दिसंबर के तापमान में आ सकती है छह डिग्री तक की गिरावट

Ranchi News: रांची जिले में अब तक जितनी ठंड पड़नी चाहिए थी, वह नहीं पड़ी है। हालांकि मौसम में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। दो दिनों से जिले का तापमान बढ़ है। इसकी वजह है बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन। वहां से नम हवा का आना। मौसम विभाग के मुताबिक आज से नम हवा के आने का सिलसिला कम हो जाएगा, जिससे आसमान से बादल छंट जाएंगे। इस कारण अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर से आने वाली ठंडी हवा गुरुवार से सूबे में प्रवेश करने वाली है। इससे तापमान में एक से तीन डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि 29 दिसंबर से कोडरमा, चतरा, पलामू, गिरिडीह, देवघर जिले का तापमान सबसे कम हो जाएगा। 29 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच रांची का न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री रहने के आसार हैं। पलामू का तापमान 6 से 8 डिग्री, जमशेदपुर का तापमान 9 से 11 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पूरी दुनिया में बदला है मौसम चक्र

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद का कहना है कि जलवायु परिवर्तन से पूरी दुनिया का मौसम चक्र बदल गया है। इस साल उत्तर भारत में देर से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हुई है। इस वजह से उत्तर से आने वाली ठंडी हवा झारखंड में देर से आ रही है। जबकि बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवा एवं बादल से तापमान बढ़ गया है।

सुबह 19 डिग्री तो देर रात 10 डिग्री हो जाएगा तापमान

रांची में आज सुबह में 19 डिग्री तापमान था। दोपहर में पारा चढ़ा और 21 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक देर रात तापमान गिरकर 10 डिग्री हो जाने की संभावना है। 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, 30 दिसंबर को 10 डिग्री, 31 दिसंबर को 10 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं नए साल के पहले दिन एक जनवरी को 10 डिग्री, 2 जनवरी को 10 डिग्री, 3 जनवरी को 10 डिग्री, 4 जनवरी को 10 डिग्री, 5 जनवरी को 10 डिग्री, 6 जनवरी को 9 डिग्री, 7 जनवरी को 8 डिग्री, 8 जनवरी को 8 डिग्री, 9 जनवरी को 9 डिग्री तापमान रहने के आसार हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article