राँची

Beaches Near Ranchi: रांची के नजदीक हैं ये समुद्र तट, सिर्फ 5 हजार में उठा सकते हैं बीच का मजा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 11, 2023, 03:29 AM IST

Beaches Near Ranchi, Nearest Beach from Ranchi: रांची के नजदीक पश्चिम बंगाल और उड़ीसा दो ऐसे राज्य हैं, जहां समुद्री तट है। यहां कई ऐसे समुद्री बीच हैं, जहां आप 5 से 10 हजार के बीच भी घूम कर आ सकते हैं। यहां के बीच भी काफी फेमस हैं और यहां पर्यटकों के लिए हर सुविधा उपलब्ध है।

Image

Beaches Near Ranchi: रांची के नजदीक समुद्री बीच

Beaches Near Ranchi, Nearest Beach from Ranchi: रांची के आसपास दर्जनों ऐसे समुद्री तट हैं, जहां जाकर आप बीच का मजा ले सकते हैं। यहां से सबसे नजदीकी बीच चांदीपुर है जो उड़ीसा में स्थित है, यहां कई टूर ऑपरेटर 5 हजार तक में पैकेज उपलब्ध करा देते हैं।

रांची के नजदीक पांच समुद्री तट (Five Beaches Near Ranchi)

1. चांदीपुर (Chandipur)

ओडिशा के बालासोर जिले में चांदीपुर एक ऑफबीट डेस्टिनेशन है। यह दुनिया के सबसे अनोखे बीचों की लिस्ट में शामिल है। यहां आप किसी भी सीजन में जा सकते हैं। हालांकि दिसंबर से फरवरी तक यहां जाने के लिए बेस्ट समय होता है। यहां कई स्पोर्ट्सएक्टिविटी भी होती है। रांची से चांदीपुर की दूरी 275 किलोमीटर है।

2. दीघा बीच (Digha Beach)

दीघा बीच गोवा से कम नहीं है। रांची से 296 किलोमीटर और कोलकाता से यहां एक से एक 187 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह डिश अपने शानदार लोकेशन और लजीज समुद्री डिश के लिए जाना जाता है। बंगाल की खाड़ी से सटे हुए इस बीच पर सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने लायक होता है। जुलाई से मार्च के बीच घूमने के लिए यह एक बेस्ट जगह है। रांची से दीघा के लिए 10 हजार से पैकेज शुरू हो जाता है।

3. शंकरपुर बीच (Shankarpur Beach)

अगर आप शांति के शौकीन हैं और सकून की तलाश में हैं, तो यह जगह आपके लिए सही डेस्टिनेशन है। यह दीघा से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पर्यटकों की भीड़ दीघा में ज्यादा होती है, इसलिए इस जगह पर कम ही पर्यटक आते हैं। मछली पकड़ने के लिए भी यह बीच काफी प्रसिद्ध है। रांची से शंकरपुर की दूरी 299 किलोमीटर है। शंकरपुर के लिए भी 10 हजार से पैकेज शुरू हो जाता है।

4. सागर द्वीप (Sagardwip)

सागर द्वीप या फिर जिसे गंगासागर के नाम से भी जाना जाता है, बंगाल की खाड़ी के कॉण्टीनेण्टल शैल्फ में एक छोटा सा द्वीप है। यह कोलकाता से 100 किलोमीटर दक्षिण में गंगा डेल्टा पर स्थित है। यह हिंदूओं का एक बड़ा तीर्थस्थल है। सागर द्वीप में हर साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर हजारों तीर्थयात्री पहुंचते हैं। यहां भी आप 10 हजार में घूमकर आ सकते हैं।

5. गोपालपुर बीच (Gopalpur Beach)

गोपालपुर, ओड़िशा में स्थित है। रांची से गोपालपुर की दूरी 456 किलोमीटर है। यह उड़ीसा के गंजम जिले में स्थित है। यह एक लोकप्रिय बीच और एक पर्यटन स्थल है। पहले ये एक कमर्शियल बंदरगाह था। यहां नवंबर से फरवरी तक घूमने के लिए बेस्ट समय होता है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article