राँची

झारखंड में पुलिस पर चला पुलिस का डंडा, सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे SPO's पर लाठीचार्ज

झारखंड में स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स आज यानी शुक्रवार को नौकरी पक्की करने से लेकर सैलरी बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान वहां सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया। इससे वहांं अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

Image

CM हेमंत सोरेन के घर के बाहर लाठीचार्ज

Photo : PTI

झारखंड की राजधानी रांची से एक अजीब तस्वीर सामने आ रही है। यहां पुलिस वाले ही खुद स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO's) पर लाठी चार्ज करते नजर आए। आज यानी शुक्रवार 19 जुलाई को स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स ने राजधानी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तितर-भितर करने के लिए लाठी चार्ज किया।

दरअसल कॉन्ट्रैक्ट पर SPO की नौकरी पाने वाले युवाओं की मुख्यमंत्री से कई मांगें हैं। इन मांगों में से उनकी नौकरी पक्की करना और सैलरी बढ़ाना भी शामिल हैं। प्रदर्शन और लाठीचार्ज का एक वीडियो भी न्यूज एजेंसी PTI ने जारी किया है। जिसमें बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी SPO's मुख्यमंत्री आवास के बाहर इकट्ठा हैं।

प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन साथ ही वह मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की जिद कर रहे थे। ऐसे में सीएम आवास की सुरक्षा में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर दिया। हालांकि, लाठी चार्ज के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ से उनके डंडे छीनने की भी कोशिश की।

सुरक्षाबलों की ओर से लगातार लाठी चार्ज के बाद प्रदर्शनकारी कुछ पीछे हटते भी नजर आए।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article