राँची

Jharkhand Bus Accident: झारखंड में 50 फीट नीचे नदी में जा गिरी बस, 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 6, 2023, 06:01 AM IST

Jharkhand Bus Accident: झारखंड के गिरिडीह में शनिवार को यात्रियों से भरी एक बस के नदी में गिर गई। घटना झारखंड के डुमरी गांव के पास हुई, जहां बस बराकर नदी में गिर गई। बस रांची से गिरिडीह जा रही थी।

Image

झारखंड में नदी में गिरी बस

Jharkhand Bus Accident: झारखंड में एक बहुत ही बड़ा हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक बस 50 फीट गहरी नदी में जा गिरी है। इस हादसे में कम से कम छह लोगों के मारे जाने की खबर है, साथ ही 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और उन्होंने बस में फंसे हुए यात्रियों को निकाला। राहत की बात रही कि नदी में पानी ज्यादा नहीं था।

बराकर नदी में गिरी बस

झारखंड के गिरिडीह में शनिवार को यात्रियों से भरी एक बस के नदी में गिर गई। घटना झारखंड के डुमरी गांव के पास हुई, जहां बस बराकर नदी में गिर गई। बस रांची से गिरिडीह जा रही थी। जब बस गिरिडीह-डुमरी रोड पर पहुंची तो ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट गहरी नदी में जा गिरी।

यात्रियों की संख्या कंफर्म नहीं

बस में कुछ कितने यात्री सवार थे इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार बस भरी थी और तेज रफ्तार से जा रही थी। दुर्घटना रात करीब 8 बजकर 40 मिनट पर हुई। घायलों को बस से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों की पहचान की कोशिश जारी है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सीएम ने जताया दुख

इस घटना को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेने ने दुख जताते हुए कहा कि झारखंड के गिरिडीह में रांची से गिरिडीह आ रही बस की बराकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार मिला है। जिला प्रशासन और झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article