Ranchi Rail Update: होली को लेकर दक्षिण-पूर्व रेलवे अंतर्गत रांची रेल मंडल प्रशासन ने होली स्पेशल चार और ट्रेनें परिचालित करेगा। रेलवे के मुताबिक सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद के बीच रांची होकर एक ट्रिप ट्रेन चलाई जाएगी। शनिवार की रात 9 बजे सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन सिकंदराबाद स्टेशन से खुलेगी। यह ट्रेन सोमवार की दोपहर 1:30 बजे रक्सौल स्टेशन पहुंच जाएगी।
4 मार्च से 15 मार्च तक 7 ट्रिप गुवाहाटी-रांची साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी। 5 मार्च से 16 मार्च तक रांची-गुवाहाटी एक्सप्रेस का परिचालन किया जाएगा। 6 मार्च को रांची जंक्शन होकर दुर्ग-पटना होली स्पेशल ट्रेन परिचालित की जाएगी। यह ट्रेन सोमवार की दोपहर 3 बजे दुर्ग स्टेशन से रवाना होगी। हटिया स्टेशन, रांची जंक्शन, मुरी स्टेशन होकर मंगलवार की सुबह 9:30 बजे ट्रेन पटना जंक्शन पहुंच जाएगी।
