राँची

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात, पूरे झारखंड में दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात तूफान उठ रहा है, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसका असर पूरे झारखंड में दिखेगा और जमकर बारिश होगी।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Jharkhand Weather Updates: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात तूफान उठने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसका असर बंगाल के अलावा पड़ोसी राज्य झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसे देखते हुए रांची समेत पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरे झारखंड में मंगलवार और बुधवार (10 और 11 सितंबर) को बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा है कि इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात तूफान उठने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यानी कि अगले दो दिनों में बंगाल के अलावा झारखंड और ओडिशा में इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा। हालांकि, फिलहाल कम दबाव का क्षेत्र है, लेकिन जल्द ही चक्रवात तूफान में बदलने के आसार हैं।

झारखंड में दो दिनों तक बारिश का अलर्ट

रांची मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह मध्य खाड़ी में स्थित है, जो उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ेगा। साथ ही अगले दो दिनों में झारखंड से होकर आगे बढ़ेगा। यही वजह है कि रांची समेत पूरे राज्य में 10 और 11 सितंबर को बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

रांची में कैसा रहा मौसम का हाल?

इधर, मौसम विभाग ने बताया कि रांची का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक है। साथ ही अन्य जगहों का भी कुछ ऐसा ही हाल है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में रांची के तापमान में वृद्धि दर्ज किया गया है। रांची का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रांची के अलावा संताल परगना के इलाके में भी सामान्य से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। साथ ही पाकुड़ का तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आपको बता दें कि झारखंड में अभी मानसून बना हुआ है। एक जून से आठ सितंबर के बीच 883.5 मिमी मानसूनी बारिश हुई, जो सामान्य बारिश के करीब रहा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article