Ban on Buying and Selling of Chickens in Ranchi: शहर के वार्ड नंबर 19 में बर्ड फ्लू से मुर्गियों की मौत हुई है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने रैपिड रिस्पांस टीम का गठनकिया है। हर टीम में पशु चिकित्सा पदाधिकारी समेत चार सदस्य शामिल हैं। एक्शन प्लान के मुताबिक रैपिड रिस्पांस टीम संक्रमित क्षेत्र में बचे मुर्गा-मुर्गियों को नष्ट करेगी। फिर संक्रमित इलाके का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण क्लीनिंग एंड डिसइन्फेक्शन का काम होगा।
रैपिड रिस्पांस टीम एक्शन प्लान के तहत एपिसेंटर से एक किलोमीटर की परिधि में कुक्कुट पालन से जुड़े सर्वेक्षण करेगी, जिससे प्रशासनिक स्तर पर कुक्कुटों की किलिंग के लिए जल्द निर्णय हो सके। इसके साथ ही एपिसेंटर से 10 किलोमीटर की परिधि के इलाके का मैप बनाकर सर्विलांस जोन के रूप में चिह्नित कर इस इलाके में एवियन इंफ्लूएंजा आठ की सघन निगरानी की जाएगी।
