शहर

राजस्थान में मौसम का दोहरा रूप, कहीं बारिश की फुहारें तो कहीं तापमान 44 डिग्री पार; जानें हफ्तेभर का पूर्वानुमान

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिसमें वनस्थली में सर्वाधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे गर्मी का असर भी बना हुआ है।

Image

जानें क्या है राजस्थान के मौसम का लेटेस्ट अपडेट

Photo : iStock

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कुछ स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से रविवार सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि टोंक जिले के वनस्थली में 24 घंटे की अवधि में सर्वाधिक 93.5 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अलवर में 22.2 मिमी और बीकानेर में 14.6 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि कुछ स्थानों पर दो मिमी या उससे कम बरसात हुई।

श्रीगंगानगर रहा सबसे गर्म स्थान

राज्य में रविवार को मौसम शुष्क रहा। इस बीच, श्रीगंगानगर रविवार को राजस्थान का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां दिन का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, फलौदी में तापमान 44.4 डिग्री, जैसलमेर में 43.9 डिग्री, बाड़मेर में 43 डिग्री, चूरू में 42.4 डिग्री, जोधपुर में 41.5 डिग्री और बीकानेर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ऐसा रहेगा तापमान का हाल

दिनअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
सोमवार42°31°
मंगलवार43°31°
बुधवार43°31°
गुरुवार43°31°

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 8 जून से 14 जून तक राजस्थान का मौसम में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पूर्वी राजस्थान में 8 से 10 जून के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा से 50 किमी/घंटा तक झोंके) चलने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 7 से 11 जून तक हीट वेव (लू) की स्थिति बनी रहने की चेतावनी जारी की गई है, जिससे तापमान सामान्य से अधिक और मौसम शुष्क व गर्म रह सकता है। 10 जून के बाद पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम हो जाएंगी और पूरे राज्य में मौसम मुख्य रूप से गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में आंशिक बादल और स्थानीय स्तर पर हल्की गतिविधियां संभव हैं, लेकिन भारी बारिश की कोई खास संभावना नहीं दिख रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article