शहर

राजस्थान का मौसम (6 April 2026) Rajasthan Weather Today: राजस्थान में 48 घंटे भारी, बारिश-ओलों की वापसी से किसानों को आफत; इन जिलों में अलर्ट जारी

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 6 April 2026: राजस्थान में नया मजबूत वेदर सिस्टम एक्टिव होने से मौसम फिर बदलने वाला है। जिससे अगले 48 घंटे आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट जारी किया गया है।

Image

राजस्थान में आज का मौसम (AI Image)

राजस्थान में आज का मौसम (6 April 2026): राजस्थान में बीते 24 घंटे में मौसम साफ रहा। जिसके बाद आज फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। IMD के अनुसार, राजस्थान में आज से एक नया स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। जिसके कारण आज और कल कई जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। जिसे देखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि जो फसलें तैयार हैं या मंडियों में खुले स्थान पर रखी हैं, उन्हें तुरंत सुरक्षित जगहों पर रख दें।

राजस्थान में 6 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में आज 17 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें सीकर, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी, डीडवाना-कुचामन, ब्यावर, झुंझुनूं, कोटपुतली-बहरोड़ और श्रीगंगानगर शामिल हैं। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कहीं-कहीं हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इनमें से कई जिलों में ओले गिरने का भी अलर्ट है।

पूरे राजस्थान में 7 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर बाद से मौसम में बदलाव शुरू होगा। इस दौरान बादल छान के साथ आंधी चलने की संभावना है। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नए वेदर सिस्टम का सबसे अधिक प्रभाव 7 अप्रैल को देखने को मिलेगा। इस दिन पूरे राज्य में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 9 अप्रैल को इस सिस्टम का प्रभाव खत्म हो जाएगा। जिसके बाद फिर से मौसम सामान्य हो जाएगा। जिससे एक बार फिर तापमान में उछाल देखने को मिल सकता है।

बाड़मेर रहा सबसे गर्म जिला

राजस्थान में रविवार को ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क दर्ज हुआ। आसमान साफ रहने से दिन में तेज धूप भी खिली रही। जिसके कारण तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। बीते 24 घंटे में राज्य का सबसे गर्म जिला बाड़मेर रहा, जिसका अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कोटा में 34 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 33.3 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 32.9 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article