शहर

राजस्थान का मौसम (19 Jan 2026) Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज; कई इलाकों में बारिश का अलर्ट, कोहरे और शीतलहर से मिलेगी राहत

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19 Jan 2026: राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है, जिससे लोगों को ठंड और कोहरे के असर में बदलाव महसूस होगा। आगामी दिनों में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने से सर्दी की तीव्रता कम होने के आसार हैं।

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

राजस्थान में आज का मौसम (19 Jan 2026): राजस्थान के मौसम में जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 जनवरी से एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस नए वेदर सिस्टम के चलते तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। इसके परिणामस्वरूप सुबह और शाम की तेज ठंड में कमी आएगी तथा लोगों को शीतलहर और सर्द हवाओं से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आज 19 और 21 जनवरी की रात से दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेंगे, जिसके चलते राजस्थान के मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

यहां हो सकती है बारिश

इन मौसमी प्रणालियों के असर से 22 से 24 जनवरी के बीच राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश दर्ज की जा सकती है। खासतौर से 22 और 23 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग तथा शेखावटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं 23 और 24 जनवरी को शेखावटी के अलावा जयपुर और भरतपुर संभाग के चुनिंदा इलाकों में भी मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अतिरिक्त, मौसम विभाग ने 22, 23 और 24 जनवरी को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बरसात की संभावना जताई है।

राजधानी जयपुर के तापमान का पूर्वानुमान

दिनअधिकतम तापमान(°)न्यूनतम तापमान(°)
सोमवार2513
मंगलवार2513
बुधवार2513
गुरुवार2512

घने कोहरे की संभावना

पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिला, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में घने कोहरे की स्थिति दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में भी राज्य के कुछ क्षेत्रों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। इस सप्ताह प्रदेश में बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। साथ ही पश्चिमी राजस्थान में 19 जनवरी तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है, जिससे दृश्यता पर असर पड़ सकता है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article