शहर

राजस्थान मौसम (Rajasthan Mausam Today): 10 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4 जिलों में Heatwave से सांस लेना होगा मुश्किल

Rajasthan ka Mauam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 May 2026: पश्चिमी राजस्थान के जिलों में प्रचंड गर्मी और हीटवेव का दौर जारी है। जयपुर में आज आंधी-बारिश की संभावना है। जानिए आज कैसा रहेगा मौसम -

Image

राजस्थान में आज 10 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में आज का मौसम (Rajasthan Mausam Today 15 May 2026): राजस्थान में एक तरफ तो भीषण गर्मी और हीटवेव से लोगों का जीना मुहाल है। दूसरी तरफ राज्य के कुछ जिलों में लगातार आंधी-बारिश का दौर भी जारी है। कल यानी गुरुवार 14 मई को सुबह से दोपहर तक कई शहरों में भीषण गर्मी और लू की तपिश रही, जबकि दोपहर के बाद राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश ने तापमान को थामा। आज यानी शुक्रवार 15 मई को भी मौसम की यही चाल बनी रहने की संभावना है। हालांकि, कल यानी शनिवार 16 मई के बाद अगले एक हफ्ते तक लगातार प्रचंड गर्मी और हीटवेव का दौर पूरे राजस्थान में लौट सकता है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी शुक्रवार को राजस्थान के 10 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि तीन जिलों में हीटवेव का ऑरेंज और एक जिले में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इससे पता चलता है कि राज्य में मौसम कितना ऊटपटांग बना हुआ है।

दिनभर लू से तपे रेगिस्तानी जिले

गुरुवार को दोपहर तक लगभग पूरे राज्य में आसमान साफ रहा और खासतौर पर पश्चिम रेगिस्तानी जिलों में लू चलती रही। बाड़मेर और जैसलमेर में कल सबसे ज्यादा गर्मी रही। इन दोनों शहरों में अथिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। इनके साथ ही फलोदी और जोधपुर में भी कई इलाके गुरुवार को हीटवेव की चपेट में रहे। पूर्वी राजस्थान में भी भरतपुर, कोटा, अजमेर, सहित कई इलाकों में दिन में तेज गर्मी रही।

बारिश ने 5-6 डिग्री तक लुढ़काया पारा

राजधानी जयपुर में भी दिन में तेज धूप और गर्मी रही, लेकिन शाम के समय 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं। गुलाबी नगरी के ज्यादातर हिस्सों में शाम को तेज बारिश का दौर भी चला, जिससे तापमान में 5-6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। इससे जयपुर का तापमान लुढ़कर 36 डिग्री तक आ गया। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आज भी जयपुर में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन शहरों में हीटवेव से परेशान रहे लोग

कोटा में दोपहर तक भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। यहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अजमेर में भी दोपहर तक गर्म हवाओं ने लोगों को काफी परेशान किया। लू के थपेड़ों की वजह से सड़कें वीरान हो गईं। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। उदयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और लोग हीटवेव से परेशान रहे। अलवर में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा और प्रचंड गर्मी के कारण लोग काफी परेशान रहे। सीकर में भी गर्मी से लोग बेहाल रहे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article