शहर

राजस्थान का मौसम (14 Jan 2026) Rajasthan Weather Today: आ गई प्रचंड ठंड से छुटकारा मिलने की घड़ी

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14 Jan 2026: राजस्थान में प्रचंड ठंड का दौर अभी जारी है। हालांकि, आज के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और शीतलहर का प्रकोप कुछ कम हो जाएगा। जानिए आज कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम -

Rajasthan Weather Today

राजस्थान में मकर संक्रांति का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

राजस्थान में आज का मौसम (14 Jan 2026): कल लोहड़ी के बाद आज देशभर में मकर संक्रांति/उत्तरायण का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान का महत्व तो है ही। युवाओं के बीच पतंगबाजी भी खासी मशहूर है। बच्चे और युवा दिनभर पतंगबाजी करते हैं। लेकिन ठंड के प्रकोप को देखते हुए पतंगबाजी भी मुश्किल कार्य लग रहा है। क्योंकि उत्तर भारत और उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चलिए जानते हैं आज राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा।

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान में आज यानी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन कुछ हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। सर्द हवाएं दिन में भी प्रचंड ठंड का एहसास कराएंगी। राज्य के कई इलाकों में धूप नहीं निकलेगी और सूर्य के दर्शन नहीं होंगे। ऐसे में पतंगबाजी के दौरान भी ठिठुरन और सिहरन महसूस हो सकती है।

राजस्थान में कल का मौसम

मौसम विभाग ने कल यानी गुरुवार 15 जनवरी को भी शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है। हालांकि, न्यूनतम तापमान के लिहाज से बात करें तो राजस्थान में अगले 24 घंटे के तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद धीरे-धीरे ठंड में कमी आने की भी उम्मीद है। कल के बाद तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है।

आज इन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट
गंगानगर
हनुमानगढ़
चूरू
सीकर
झुंझुनू
जयपुर
अलवर

कल कैसा रहा राजस्थान का मौसम

अलवर में कल यानी मंगलवार 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। उदयपुर और चित्तौड़गढ़ सहित कई जिलों में सुबह कोहरे का कहर भी देखने को मिला। जबकि सोमवार को कई जगह तापमान शून्य से भी नीचे चला गया था। राजस्थान के NCR वाले जिलों में न्यूनतम तापमान काफी कम रहा, जिससे कई जगह पाला पड़ने की सूचना मिली। मंगलवार 13 जनवरी को सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

आगे कैसी रहेगी मौसम की चाल

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक 18 और 19 जनवरी को राजस्थान में किसी बड़े मौसमी सिस्टम का प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, आसपास के राज्यों में बदलाव का असर हल्का महसूस हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
Digpal Singh author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article