रायपुर

Raipur Accident: रायपुर में ट्रक और बस की टक्कर, 20 से अधिक यात्री घायल; मची चीख-पुकार

रायपुर में एक सिटी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है और पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Raipur Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक और बस की जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में छह महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हुई। दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर भी घायल हुआ है, जिसकी हालत गंभीर है।

ट्रक और बस की टक्कर

जानकारी के अनुसार, सिटी बस रायपुर से खरोरा की तरफ जा रही थी, उसी वक्त सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, बस के ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए हैं।

घायल अस्पताल में हुए भर्ती

लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार भी तेज थी और सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। यह घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराए। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!