रायपुर

सिर्फ बेरोजगारी भत्ता ही नहीं नौकरी भी,लाभार्थी घुरऊ राम बोले- मिल रहा है बघेल सरकार की योजना का लाभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2023, 02:52 PM IST

बेरोजगारी भत्ता हितग्राही घुरऊराम हैदराबाद में नौकरी भी करेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Image

बेरोजगारी भत्ता पाने वाले शख्स ने भूपेश बघेल सरकार की तारीफ की

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने और आगे की पढ़ाई के लिए सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत की गयी है। योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को भत्ता देने के साथ ही उन्हें रोजगार से जोड़ने हेतु भी प्रयास किये जा रहे है, जिससे लाभान्वित होकर प्रदेश के युवा न सिर्फ प्रदेश में बल्कि प्रदेश के बाहर भी जाकर रोजगार प्राप्त कर रहे है।ऐसी ही कहानी है कांकेर जिले के बेरोजगार युवक घुरउराम निषाद की, जिसने विज्ञान विषय लेकर 12वीं कक्षा उत्तीर्ण तो कर ली लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह आगे की पढ़ाई और अन्य परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहा था। घुरउ ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए रोजी-मजदूरी का काम भी करता है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के समक्ष आज आज वर्चुअल कार्यक्रम में घुरउराम ने बताया कि वे बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे थे , कुछ दिनों पूर्व उसे जिला प्रशासन द्वारा बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए आयोजित प्लेसमेंट कैंप की जानकारी प्राप्त हुई। उसने प्लेसमेंट कैंप में भाग लेकर अपनी योग्यता संबंधी दस्तावेज बाहर से आये निजी संस्थान के प्रतिनिधियों को दिखाये और उसका चयन हैदराबाद की एक कंपनी कैम्पस्टोन फैसोलिटिस मैनेजमेंट लिमिटेड में हो गया और उसे 14 हजार रूपये प्रतिमाह प्राप्त होंगे। चयन होने पर घुरउराम ने कहा कि इन पैसों का उपयोग वह अपने घर के भरण-पोषण और अपनी आगे की पढ़ाई के लिए करेगा। घुरऊ राम ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया।गौरतलब है कि कांकेर जिलमें अब तक 112 बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियों को नियोजन प्रदान किया जा चुका है।18 जुलाई को मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 2000 हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article