रायपुर

CM भूपेश बघेल ने नवागांव में स्टालों का किया निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं को भेंट की सुपोषण किट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2023, 08:20 PM IST

Chhattisgarh News: महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने 5 गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी भेंट की। इसी तरह 5 किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट वितरण किया।

Image

CM Bhupesh Baghel

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली पर्व के उपलक्ष्य में आज नवागांव में रीपा, कृषि विभाग, पशुधन विकास विभाग, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के स्टॉलों का निरीक्षण किया। रीपा केंद्र में उत्पादित वस्तुओ की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा टेमरी रीपा में सेवागुड़ी एप्लीकेशन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही श्री गणेशा, अडानी फाउंडेशन, अल्डुरा विगोर कंपनियों के साथ रीपा का अनुबंध किया गया और रीपा कैटलॉग का विमोचन भी किया गया।

इसी तरह प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से चयनित 10 लोगो को सांकेतिक रूप से जॉब ऑफर लेटर दिया गया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से 3 हितग्रहियों को मार्जिन मनी अनुदान दिया गया। मुख्यमंत्री बघेल ने कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के स्टॉल का निरीक्षण कर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 15 हितग्राहियों को उड़द मिनीकिट और 12 हितग्राहियों को अरहर मिनीकिट, 02 हितग्राहियों को स्प्रेयर और 4 हितग्राहियों को जिंक सल्फेट का 50 प्रतिशत अनुदान पर, 06 हितग्राहियों वर्मी कंपोस्ट वितरण तथा 04 किसानों को सम्मानित किया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने 5 गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी भेंट की। इसी तरह 5 किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट वितरण किया। इसी तरह कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण के दौरान बच्चों को साइकिल, पुस्तक और स्कूल यूनिफॉर्म का वितरण किया।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article