रायपुर

छत्तीसगढ़: जिस पैंगोलिन से बनती है सेक्सवर्धक दवा उसकी तस्करी की फिराक में थे तस्कर, वन विभाग ने 3 को दबोचा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2023, 09:53 PM IST

पैंगोलिन की चीन समेत कई देशों में भारी डिमांड है। वहां इसका मांस खाने और चमड़ी की इस्तेमाल सेक्सवर्धक दवाई बनाने में किया जाता है।

Image

लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के एक जिंदा पेंगोलिन तस्करी में पकड़ाए तीन आरोपी

Photo : Times Now Digital

छत्तीसगढ़ वन विभाग की टीम ने जिंदा पैंगोलिन की तस्करी करने के मामले में तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पैंगोलिन की चीन समेत कई देशों में भारी डिमांड है। वहां इसका मांस खाने और चमड़ी की इस्तेमाल सेक्सवर्धक दवाई बनाने में किया जाता है।

10 लाख रुपये का पैंगोलिन

वन विभाग केअभियान के तहत एन्टीपोचिंग टीम उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद और कापसी वन परिक्षेत्र के संयुक्त टीम द्वारा पखांजुर कापसी मार्ग पर तीनों आरोपियों को एक जिंदा पैंगोलिन (सालखपरी) और मोटर साइकिल के साथ पकड़ा गया। पैंगोलिन तस्करी के आरोप में दलसु, अशोक और नरेश नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जिंदा पैंगोलिन (सालखपरी) का वजन कुल 11 किलो 500 ग्राम और अनुमानित मूल्य 10 लाख रुपये है।

मिली थी गुप्त सूचना

यह कार्यवाही वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा संचालित अभियान के तहत प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) सुधीर अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में एवं उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद वरुण जैन और वनमंडल अधिकारी पश्चिम भानुप्रतापपुर ससिगानंधन द्वारा गठित संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई। टीम द्वारा जिंदा पैंगोलिन तथा वाहन को जप्त कर तीनों आरोपियों के विरूद्ध वन अपराध अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

टीम में कौन-कौन थे शामिल

इस कार्यवाही में एन्टी पोचिंग की टीम के नोडल अधिकारी सहायक संचालक उदंती मैनपुर गोपाल कश्यप एवं परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव घुरवागुड़ी बफर चन्द्रबली ध्रुव तथा चुरामन घृतलहरे, मार्कंडेय, ओम प्रकाश राव, रोहित निषाद, टकेश्वर देवांगन, विरेन्द्र ध्रुव, ऋषि धु्रव, फलेश्वर दीवान, लोखू, और उप वनमंडलाधिकारी कापसी पखांजूर सुरेश कुमार पिपरे एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article