शहर

तमिलनाडु में मौसम का डबल अटैक, ठंड के बीच भारी बारिश; कावेरी डेल्टा क्षेत्रों में खड़ी फसलें प्रभावित

Tamil Nadu Rain: दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में मौसम का डबल अटैक दिखा है। कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हो रही है, जिस वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है-

Image

तमिलनाडु में ठंड के बीच भारी बारिश

Photo : iStock

Tamil Nadu Rain: तमिलनाडु के कावेरी डेल्टा क्षेत्रों में रातभर बारिश जारी रहने से यहां धान की फसल प्रभावित हो गई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कुड्डालोर तथा मयिलादुथुराई जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। तिरुवरूर, थिरुथुराईपोंडी, मुथुपेट्टई, मयिलादुथुराई, वेदारण्यम सहित कई स्थानों पर बारिश के कारण फसलें आंशिक रूप से और कई जगह पूरी तरह से जलमग्न हो गईं।

27 नवंबर को स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

किसानों के अनुमान के अनुसार कम से कम दो हजार एकड़ से अधिक भूमि पर तैयार खड़ी फसलें प्रभावित हुईं। बारिश के मद्देनजर तिरुवरूर, कुड्डालोर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई जिलों में 27 नवंबर को स्कूलों और कॉलेज दोनों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है, जबकि चेन्नई, चेंगलपेट, अरियालुर, कांचीपुरम में केवल स्कूल ही बंद किए गए हैं।

आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बुधवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र 10 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ गया है। यह नागपट्टिनम से लगभग 470 किमी दक्षिण-पूर्व तथा चेन्नई से 670 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

गहरे दबाव का क्षेत्र 27 नवंबर को चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है और कुड्डालोर तथा मयिलादुथुराई जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश और एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, अरियालुर, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम और पुदुक्कोट्टई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने के आसार हैं।

(इनपुटः भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article