शहर

पुणे में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का कहर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; हवाई सेवाओं पर भी असर

पुणे में अचानक बदले मौसम ने गुरुवार को हालात बदल दिए, जहां तेज बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित हुआ, वहीं हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं। स्थिति को देखते हुए IMD ने शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Pune Rain News: मौसम विभाग (IMD) ने पुणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, क्योंकि गुरुवार दोपहर शहर के कई इलाकों में बेमौसम भारी बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि देखने को मिली। इस अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित किया और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। दोपहर में तापमान बढ़ने के बाद करीब 2:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और पुणे व पिंपरी-चिंचवड़ में तेज बारिश शुरू हो गई। इस अचानक हुई बारिश से लोग चौंक गए और ऑफिस टाइम के दौरान सड़क पर मौजूद लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। शहर के सिंहगढ़ रोड, धनकवाड़ी, कात्रज, हडपसर, लोहेगांव, बानेर, बिबवेवाड़ी और खराड़ी जैसे इलाकों में ओलों के साथ बारिश दर्ज की गई।

हवाई सेवा भी हुई मौसम से प्रभावित

भारी बारिश का असर सिर्फ सड़कों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि हवाई सेवा भी इससे प्रभावित हुई। खराब मौसम और खराब विजिबिलिटी के कारण 6E 522 (अहमदाबाद से पुणे) उड़ान को अपने निर्धारित गंतव्य पर उतारने के बजाय Goa के GOX एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दिनों मौसम का मिजाज काफी अनिश्चित बना हुआ है। दिन में तेज गर्मी के बाद शाम को अचानक बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे अप्रैल की शुरुआत में ही मानसून जैसा अनुभव हो रहा है। आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों में पुणे के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और शाम के समय हल्की बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। इसी को देखते हुए शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र के कई हिस्सों गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि मुंबई को छोड़कर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में गुरुवार और शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। नंदुरबार, धुले, जलगांव, नासिक, अहिल्यानगर, बीड, जालना, पुणे और छत्रपति संभाजीनगर जिलों के लिए गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं विदर्भ, पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार के लिए परभणी और हिंगोली में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि जलगांव, छत्रपति संभाजीनगर, अहिल्यानगर, बीड और जालना में भी सतर्कता बरतने को कहा गया है।

मुंबई में कुछ ऐसा रहा मौसम का मिजाज

दूसरी ओर मुंबई में गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा। आईएमडी के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर मौसम सामान्य और सुहावना रहने का अनुमान है। मुंबई की वायु गुणवत्ता में भी इस सप्ताह सुधार देखा गया है। Central Pollution Control Board के समीर ऐप के अनुसार, सुबह 9:05 बजे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 60 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। शहर के विभिन्न इलाकों में भी AQI संतोषजनक स्तर पर रहा। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 91, बोरीवली ईस्ट में 76, भायखला में 56, मलाड वेस्ट में 55, देवनार में 99 और कोलाबा में 63 AQI दर्ज किया गया। इसके अलावा ठाणे में AQI 74, कल्याण में 57 और नवी मुंबई में 68 रिकॉर्ड किया गया, जो सभी ‘संतोषजनक’ श्रेणी में शामिल हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'