शहर

Punjab News: जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 9 हजार उम्मीदवार मैदान में

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। आज सुबह 8 बजे मतदान बैलेट पेपर से शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में 9 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव के नतीजे 17 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Image

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए वोटिंग जारी

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए रविवार को मतदान जारी है। आज सुबह 8 बजे बैलेट पेपर के माध्यम से वोटिंग शुरू हुई। बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। 17 दिसंबर को इस चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।

चुनावी मैदान में उतरे 9 हजार प्रत्याशी

इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों समेत 9 हजार से अधिक प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शामिल हैं। पंचायत समिति के लिए 8,098 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, जबकि जिला परिषद के लिए 1,249 उम्मीदवार हैं। जिनकी किस्मत का फैसला आज मतदाता करेंगे।

चुनाव के लिए 44 हजार पुलिसकर्मी तैनात

चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में लगभग 44 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए लगभग 96 हजार कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है, ताकि वोटरों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

पंजाब में 13,395 मतदान केंद्र बनाए गए

पंजाब के सभी ग्रामीण इलाकों को कवर करते हुए कुल 13,395 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिन पर 18,718 पोलिंग बूथों को स्थापित किया गया है। जिनमें से 860 बूथों को अतिसंवेदनशील और 3,405 को संवेदनशील घोषित किया गया है। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की ओर से कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article