Punjab News: पंजाब भाजपा मुख्यालय के सामने हुए बम धमाके के बाद अब इस मुद्दे को लेकर पंजाब में धमाकेदार राजनीति हो रही है बीजेपी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाए हैं साथ ही बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर पंजाब के अलगाववादियों से समर्थन लेने का भी बड़ा आरोप लगाया है। तो वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने मोर्चा संभालते हुए भाजपा को ही कटघरे में खड़ा किया और कहा कि चंडीगढ़ में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सीधे केंद्र सरकार के पास है लेकिन चंडीगढ़ में कुछ भी होता है तो उसके लिए भी मुझे जिम्मेदार ठहराया जाता है और जब मैं चंडीगढ़ को पंजाब को देने की बात करता हूं तो मुझे गद्दार कहा जाता है।
बीजेपी न झुकती है न रुकती है
पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आज भाजपा मुख्यालय जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया उसके बाद उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है लेकिन इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण पंजाब के मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया है जो उन्होंने इस मुद्दे पर दी है। अश्विनी शर्मा ने कहा जो ताकतें पंजाब को तोड़ना चाहती है जो लोग पंजाब के भाईचारे को पसंद नहीं करते उन लोगों ने ये कायराना हरकत की है। लेकिन बीजेपी न झुकती है न रुकती है पंजाब हमारी जान है पंजाब को तोड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की शुरुआत ही पंजाब को तोड़ने वाले लोगों का समर्थन लेकर हुई है।
सरकार बनने के बाद हमारा एजेंडा लागू करो
2022 में आप सरकार बनने के बाद प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक पत्र आम आदमी पार्टी को लिखा था इस पत्र में लिखा था कि 2013 में हमने आपकी मदद की थी केजरीवाल की बैठक पंजाब को तोड़ने वाले लोगों से करवाई थी और हमने केजरीवाल को 16 मिलियन डॉलर को फंडिंग की थी इसलिए अब सरकार बनने के बाद हमारा एजेंडा लागू करो। चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है पंजाब का दिल है भगवन्त मान कहते हैं कि मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है। पंजाब में जो कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है जो खून बहा है उसी का असर अब चंडीगढ़ पर हो रहा है इसलिए भगवान अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा ये
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी हेडक्वार्टर के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराने पर कहा कि चंडीगढ़ में राज्यपाल प्रशासक होता है और चंडीगढ़ पुलिस भी उनके अंतर्गत हो आती है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में अगर कुछ हिंसा की घटना हो या पंजाब यूनिवर्सिटी में कोई धरना लग जाए तो उसके लिए भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराया जाता है जबकि चंडीगढ़ पुलिस सीधे केंद्र सरकार के अधीन है । जिम्मेदार मुझे बताते हैं लेकिन जब मैं चंडीगढ़ को पंजाब को देने की बात करता हूं तो मुझे गद्दार बताया जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
